HomeMarquee52 दिवसीय लंगर का शुभारंभ आज से

52 दिवसीय लंगर का शुभारंभ आज से

अमेठी।श्री गुरु गोबिंद सिंह लंगर आयोजन समिति की ओर से नगर स्थित चाणक्यपुरी मोहल्ले में साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में श्री पटना साहिब रेल यात्रियों के लिए 52 दिवसीय लंगर का शुभारंभ शुक्रवार से किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक बाबा मनोहर सिंह ने बताया कि विगत नव वर्षों से श्री पटना साहिब रेल यात्रियों के लिए लंगर का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी 20 दिसंबर से 10 फरवरी तक दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व मनाने हेतु श्री पटना साहिब जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए लंगर का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पूर्वान्ह 11 बजे श्री गुरुग्रंथ साहिब जी के सहज पाठ के भोग पड़ेंगे। उसके बाद विचार गोष्ठी का आयोजन होगा और दोपहर 1 बजे से रेलवे स्टेशन अमेठी से लंगर वितरण का शुभारंभ होगा।बताया कि समिति के सेवादार इस कार्यक्रम में पूरे मनोयोग से लगे हुए हैं। सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बताया कि सिक्ख परंपरा में लंगर का विशेष महत्व है जिसकी शुरुआत पहले गुरु श्री गुरुनानक देव जी ने की थी। तभी से सिक्ख धर्मावलंबी इस परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं। बताया कि भूखे को भोजन दान से बड़ा कोई पुण्य नहीं है।यही सच्ची सेवा है।इसी दृष्टिकोण से 52 दिन का यह लंगर कार्यक्रम होता है।समिति के सेवादार यहां से लंगर तैयार करके वितरण के लिए रेलवे स्टेशन ले जाते हैं। जरूरतमंदों की सेवा के लिए समिति सदैव तत्पर रहती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular