HomeEntertainmentSonam Wangchuk पर बेस्ड नहीं है 3 Idiots, आमिर खान बोले- 'हमें...

Sonam Wangchuk पर बेस्ड नहीं है 3 Idiots, आमिर खान बोले- ‘हमें तो उनके बारे में पता ही नहीं था…’

सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) की भूख हड़ताल के बीच आमिर खान (Aamir Khan) ने खुलासा किया है कि 3 इडियट्स उन पर आधारित फिल्म नहीं है।

आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 3 इडियट्स (3 Idiots) को एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) से प्रेरित बताया जाता है। हालांकि, ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ ने साफ-साफ नकार दिया है कि उनकी फिल्म सोनम वांगचुक पर बेस्ड नहीं है।

गुरुवार को आमिर खान लंदन में लगान के प्रीमियर में शामिल हुए। इस दौरान जब अभिनेता से सोनम वांगचुक के बारे में पूछा गया तो अभिनेता ने 3 इडियट्स को लेकर हुई गलतफहमी पर फुल स्टॉप लगाते हुए कहा कि उनकी फिल्म सोनम वांगचुक पर बेस्ड नहीं है।

सोनम वांगचुक पर बेस्ड नहीं 3 इडियट्स

इवेंट में जब आमिर खान से पूछा गया कि 3 इडियट्स सोनम वांगचुक से इंस्पायर्ड है। तब एक्टर ने कहा, “नहीं, यह सच नहीं है। यह एक गलतफहमी है। जब हम 3 इडियट्स की शूटिंग कर रहे थे, उस वक्त मैं मिस्टर सोनम के बारे में जानता नहीं था। मैंने चतुर (ओमी वैद्य) का एक वीडियो देखा और उन्होंने वह बात कही थी। वह गलत हैं।”

‘चतुर’ के दावे पर अभिनेता का रिएक्शन

आमिर खान ने आगे कहा, “शायद चतुर यही सोच रहा था, लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि फिस्म के दोनों लेखक राजू (राजकुमार हिरानी) और अभिजात (अभिजात जोशी) और हममें से किसी को भी मिस्टर सोनम के बारे में पता नहीं था। हालांकि, मिस्टर सोनम जो काम कर रहे हैं, वह बहुत अच्छा है। उनके काम और उनकी इज्जत करने के लिए यह जरूरी नहीं है कि वे 3 इडियट्स के किसी किरदार पर आधारित हों। मैं यह बात तथ्यों के आधार पर बताना चाहता था।”

सोनम वांगचुक की हेल्थ पर बोले आमिर

दिल्ली के जंतर-मंतर में भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत नाजुक है। उनकी हेल्थ के बारे में आमिर से पूछा गया तो उन्होंने कहा, “हम सभी उनकी सेहत और जिंदगी को लेकर बहुत परेशान हैं। हमें उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा। हम सभी उम्मीद कर रहे हैं कि वे अपना अनशन खत्म कर देंगे।”

मालूम हो कि कुछ समय पहले ओमी वैद्य ने भी एक वीडियो के जरिए सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया था। साथ ही दावा किया था कि फुंसुख वांगडू (फिल्म में आमिर खान का किरदार) का किरदार उन्हीं पर आधारित था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular