HomeMarqueeचौक सीएचसी में 295 मरीजों का उपचार,

चौक सीएचसी में 295 मरीजों का उपचार,

मरीज बुखार और खांसी-जुकाम से पीड़ित

नगर पंचायत चौक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। कुल 295 मरीजों की जांच की गई, जिनमें लगभग 80 प्रतिशत मरीज मौसमी बुखार, खांसी और जुकाम से पीड़ित पाए गए।

डाक्टरों के अनुसार मौसम में बदलाव और लगातार हो रही बरसात की वजह से इन बीमारियों में तेजी आई है। शेष 20 प्रतिशत मरीज पेट दर्द, चर्म रोग, जोड़ों का दर्द और रक्तचाप जैसी अन्य बीमारियों से पीड़ित पाए गए।

डॉ. प्रमोद कुमार यादव और डॉ. सुखदेव ने मरीजों को दवाएं उपलब्ध कराते हुए सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इन दिनों साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें, उबला हुआ पानी पिएं और पौष्टिक भोजन करें। साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूरी बनाए रखने और मास्क का उपयोग करने की अपील की।

ग्रामीणों ने समय पर उपचार मिलने पर संतोष व्यक्त किया। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मौसमी बीमारियों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नियमित स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे और जांच व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular