Thursday, May 15, 2025
spot_img
HomeMarqueeविशेष लोक अदालत में 22 वाद निस्तारित

विशेष लोक अदालत में 22 वाद निस्तारित

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आयोजित विशेष लोक अदालत में आरबीटेªशन के 22 वादांे का निस्तारण किया गया।
आज दीवानी न्यायालय परिसर में जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अश्विनी कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आरबीटेªशन के निष्पादन वादो की विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव हरीकेश पाण्डेय ने बताया कि कुल 22 आरबीटेªशन वाद आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित हुए। उक्त निस्तारित वाद जनपद न्यायाघीश एके त्रिपाठी, समस्त अपर जनपद न्यायाघीश सर्वश्री वीके लाल, ललित नारायण झा, श्रीमती सरला दत्ता, श्रीमती अर्पणा पाण्डेय, श्रीमती कल्पना पाण्डेय एवं परितोष श्रेष्ठ के न्यायालय के थे। इस अवसर पर प्रशासन की ओर से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र, सहारनपुर बैक के अधिकारीगण, अधिवक्तागण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं कोर्ट स्टाफ उपस्थित रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular