मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के अंतर्गत 200 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

0
178

अवधनामा संवाददाता

बीकापुर- अयोध्या। विकासखंड बीकापुर के भारती इंटर कॉलेज खेल मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह 2023 24 कार्यक्रम भव्यता के साथ मंगलवार को संपूर्ण हुआ। क्षेत्रीय विधायक अमित सिंह चौहान ने मसौधा बीकापुर भदरसा क्षेत्र के करीब 200 जोड़ों को प्रमाण पत्र देकर उज्जवल भविष्य की कामना की। इससे पहले नव विवाहित जोड़ों के रीति रिवाज के हिसाब से विवाह हुआ संपन्न। हिंदू धर्म के पंडितों ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ तथा मुस्लिम संप्रदाय के जोड़ों को मौलवी ने जीवन सूत्र में बांधा। नव विवाहित जोड़ों को सरकार की ओर से दिए जाने वाले तोहफो की सौगात भी दी गई। कुल मिलाकर भारती इंटर कॉलेज के खेल मैदान में संपन्न हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जश्न जैसा माहौल दिनभर दिखाई दिया इससे पहले जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा पूर्व में ऑनलाइन आवेदन कर चुके दोनों विकासखंड तथा नगर पंचायत के अभ्यर्थियों को कार्यक्रम स्थल पर ही पंजीकृत करते हुए उनके मता अनुसार वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराया गया। कार्यक्रम स्थल पर दिन भर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। आगंतु को के भोजन पानी की भी व्यापक व्यवस्था मुस्तैदी से विकासखंड के सहायक विकास अधिकारी गण संभालते हुए दिखाई दिए।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ब्लॉक प्रमुख दिनेश वर्मा नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पांडे खंड विकास अधिकारी गौरीशा श्रीवास्तव एडीओ बद्रीनाथ पांडे अवनीश शुक्ला उषा शर्मा क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहम्मद मुस्लिम शेख प्रधान गण मुकुल आनंद विजय गौड बजरंग प्रसाद अजय तिवारी नंदा सरवन शर्मा रामचंद्र निषाद सोनू सिंह मेवा लाल बृज कुमार यादव उदय पांडे मधुपुर मसौधा समेत कई गांव के ग्राम प्रधानों ने अपने गांव के नवयुगलों के साथ सेल्फी खिंचवाते हुए शुभकामनाएं दी। जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा बताया गया कि सर्वाधिक विवाह पंजीकरण विकास खंड मसौधा में 102 बीकापुर में 80 हुआ इस प्रकार से दोनों नगर पंचायत को मिलाकर कुल 200 विवाह पंजीकरण संपन्न कराया गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम स्थल पर स्थानीय पुलिस की भी चाक चौबंद व्यवस्था दिखाई दी। क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र सिंह कोतवाल लालचंद सरोज फोर्स के साथ मुस्तैदी से कानून व्यवस्था को संभालते दिखाई दिए।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here