Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeMarqueeकपिलवस्तु में प्लाइवुड उद्योग से 181 बोरी भारतीय यूरिया खाद बरामद

कपिलवस्तु में प्लाइवुड उद्योग से 181 बोरी भारतीय यूरिया खाद बरामद

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर| कपिलवस्तु जिले में सशस्त्र पुलिस बल और भंसार गश्ती की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करी कर नेपाल लाया गया 181 बोरी भारतीय यूरिया खाद बरामद की है। यह कार्रवाई शिवराज नगरपालिका–7 रुद्रपुर स्थित जय अम्बे प्लाइवुड इंडस्ट्रीज प्रा. लि. के परिसर में की गई। संयुक्त टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि प्लाइवुड उद्योग के भीतर भारी मात्रा में यूरिया खाद छिपाकर रखी गई है। सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में परिसर से बड़ी संख्या में भारतीय यूरिया खाद की बोरियां बरामद हुईं। बरामद खाद को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के लिए कृष्णनगर भंसार कार्यालय लाया गया है।

भंसार कार्यालय के सूचना अधिकारी मयंक कुमार कर्ण ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि उक्त यूरिया खाद बिना किसी भंसार प्रक्रिया के अवैध रूप से नेपाल में प्रवेश कराई गई थी। मामले की गहन जांच की जा रही है। भंसार कार्यालय के अनुसार, तस्करी में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं सूत्रों का कहना है कि इन दिनों कोटिया बॉर्डर तस्करों के लिए सबसे सुरक्षित रास्ता बनता जा रहा है, जहां से भारी मात्रा में यूरिया खाद की तस्करी हो रही है। प्रशासन ने तस्करी पर सख्ती बरतने और सीमा क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की बात कही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular