HomeUttar PradeshHamirpurमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 160 जोड़ों का हुआ विवाह, राजकीय...

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 160 जोड़ों का हुआ विवाह, राजकीय डिग्री कॉलेज कुछेछा में आयोजित हुआ भव्य समारोह

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बुधवार को जनपद हमीरपुर के राजकीय डिग्री कॉलेज, कुछेछा में भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जिले के विभिन्न विकास खंडों से आए 160 जोड़ों का वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विधिवत विवाह संपन्न कराया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवविवाहित दंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है।

यह योजना न केवल विवाह का आर्थिक बोझ कम करती है, बल्कि सामाजिक समरसता को भी मजबूत बनाने का कार्य कर रही है। समारोह में सदर विधायक मनोज प्रजापति, मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार राघवेंद्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी हिमांशु अग्रवाल, खंड विकास अधिकारी सुमेरपुर श्वेता तिवारी, खंड विकास अधिकारी कुरारा ज्ञान प्रकाश, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान ब्रज किशोर गुप्ता भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सर्वेश द्विवेदी एवं ज्ञानेंद्र द्विवेदी ने किया। पूरे आयोजन के दौरान व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहीं और नवदंपतियों तथा उनके परिजनों में खुशी एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular