Saturday, May 4, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshBarabanki12 घण्टे बारिश ने मचाई तबाही तालाब बना शहर, बिजली गिरने से...

12 घण्टे बारिश ने मचाई तबाही तालाब बना शहर, बिजली गिरने से एक की गई जान

अवधनामा संवाददाता

नाले, नालियां उफनाई, सफाई व्यवस्था की खुली कलई
सैकड़ो घर जलमग्न घर छोड़ भागे लोग शहर में घुसा पानी

बाराबंकी। हाय बारिश उफ बारिश। रविवार को आधी रात के बाद से लगातार बरसे बादलों ने शहर की सूरत बिगाड़ कर रख दी। जगह जगह जलभराव हुआ तो उफनाए जमुरिया नाले के पानी ने दोनों किनारों को जलमग्न कर दिया। एक पुल पर खतरा उतपन्न हो गया तो सैकड़ो मकानों के बाशिंदों को घर छोड़ कर भागना पड़ा। पानी इस कदर बढ़ा कि ईदगाह मैदान तक जलमग्न हो गया। प्रशासन व नगर पालिका के अफसर दौड़े पर सिर्फ कवायद के अलावा कुछ नही कर सके। जिले भर में भी बारिश ने जमकर तांडव मचाया है।
12 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जिले भर में तबाही मचा कर रख दी। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। हजारों की तादाद में घरों और दुकानों में पानी भर गया है। जमुरिया नाला उफनाने के कारण पानी सड़कों पर बह रहा है। रात से ही जिले भर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था चौपट हो गई है। मौसम विभाग की ओर से अभी लगातार बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, एडीएम अरुण कुमार सिंह के अलावा सभी एसडीएम व पूरी प्रशासनिक मशीनरी राहत कार्य में जुट गई है। रविवार की रात से लगातार बारिश हो रही है। बारिश से शहर के तमाम मोहल्ले में पानी भर गया है। बड़ी संख्या में चौपहिया वाहन पानी में डूब गए हैं। जमुरिया नाला उफनाने से आसपास के मोहल्लों के अलावा तमाम सड़कें पानी से लबालब हो गई हैं। हजारों लोग अपने घरों में कैद हैं। कई मोहल्लों में पेयजल का संकट खड़ा हो गया है।

सरयू की तराई और शहर में जमुरिया नाला के किनारे का इलाका, दोनों में कोई अंतर नही। वहां भी बाढ़ का पानी उतरते ही अफसर अपने अपने काम से शहर में भी नाला का पानी सिकुड़ते ही नगर पालिका और प्रशासन मस्त। सुंदरीकरण के काम कागज पर हुए और सुधार के नाम पर नाला सिकुड़ गया। करोड़ो रूपये कागज पर खर्च हुए पर नाला किनारे बसने वालों की परवाह कभी नही की गई। बदअक़्ली लापरवाही और मनमानी का बेजोड़ उदाहरण शहर बन गया। बेतरतीब विकास का नतीजा आज शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular