Tuesday, March 10, 2026
spot_img
HomeMarqueeपिकअप पलटने से 11 श्रद्धालु घायल, तीन रेफर

पिकअप पलटने से 11 श्रद्धालु घायल, तीन रेफर

कोतवाली ठूठीबारी क्षेत्र के निपानिया से मदनपुर मंदिर जा रहे थे श्रद्धालु

निचलौल थाना क्षेत्र के अमड़ी पुल के पास पलटा पिकअप

निचलौल(महराजगंज) मदनपुर माता जी के मंदिर पर पूजा चढ़ाने और दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अचानक और अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। जिसमें बैठे 11 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान तीन श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।सोमवार को करीब 11 बजे कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के निपानिया गांव से गोरख पुत्र महेंद्र दो पिकअप श्रद्धालुओं को बैठा कर मदनपुर के लिए निकले। पिकअप झुलनीपुर निचलौल मार्ग के अमड़ी पुल के पास अनियंत्रित होकर अचानक गड्ढे में पलट गई। पिकअप में बैठे श्रद्धालु चिल्लाना शुरू कर दिए। मौके पर पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लाए।

पिकअप में बैठे नंदलाल, जालंधर, अभिषेक, रानी, ओमप्रकाश, कैलाश, भूटेली,प्रदीप,भुआल, मीरा, चंद्रावती गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। वहीं ओमप्रकाश भूटेली और प्रदीप की स्थिति खराब होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर उमेश कुमार ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस संबंध में सितलापुर चौकी प्रभारी अमित कुमार राय ने बताया कि सभी घायलों को सीएससी निचलौल भेज दिया गया है। मौके पर शांत व्यवस्था कायम है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular