सूडान में फंसे 135 भारतीयों का 10वां जत्था सुरक्षित निकला, दूतावास अधिकारियों का परिवार भी शामिल

0
1124

नई दिल्ली। सूडान में फंसे 135 भारतीय नागरिकों का 10वां जत्था आईएएफ सी130जे फ्लाइट पोर्ट सूडान से सफलतापूर्वक रवाना हो गया है। इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई है।
सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच संघर्ष के कारण अस्थिर स्थिति पैदा हो गई है जिसने कई लोगों को संकट में डाल दिया है। वहां के लोगों की जान जोखिम में फंसी हुई है। ऐसे में सूडान में फंसे भारतीय लोगों को वापस लाने के उद्देश्य से ऑपरेशन कावेरी शुरू किया गया है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, ऑपरेशन कावेरी चल रहा है। आईएएफ सी130जे फ्लाइट में 135 यात्रियों के साथ निकासी का 10वां जत्था पोर्ट सूडान से जेद्दाह के लिए रवाना हुआ।
इससे पहले एक ट्वीट में बागची ने कहा था, आईएनएस तरकश ने प्तऑपरेशन कावेरी के प्रयासों को सफल बनाया है! भारतीयों का नौवां जत्था पोर्ट सूडान से 326 यात्रियों को लेकर जेद्दाह के लिए रवाना हुआ है।
इससे पहले, विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने बताया था कि भारतीय नागरिकों के आठवें जत्थे को सूडान से सुरक्षित निकाला गया और जेद्दाह हवाई अड्डे पर पहुंचा दिया गया। इस जत्थे में 121 लोग शामिल थे, जिनमें भारतीय दूतावास के अधिकारियों के परिवार के सदस्य भी शामिल थे, जो सूडान में रहते थे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here