Thursday, May 9, 2024
spot_img
HomeMarqueeनगरों को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए भाजपा को दें वोट: सीएम...

नगरों को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए भाजपा को दें वोट: सीएम योगी आदित्यनाथ

  • मिश्रिख में सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- काशी चमकी चुकी, अब नैमिष की बारी

    सीतापुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीतापुर जिले के तीर्थ स्थल मिश्रिख में शुक्रवार को निकाय चुनाव जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि काशी ,अयोध्या ,और मथुरा की तरह ही नेमीशरण का भी कायाकल्प एवं विकास होगा। काशी चमक चुकी है ,अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण हो रहा है और अब नेमीशरण की बारी है। यहां निकाय चुनाव जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नेमीशरण के कायाकल्प होने के बाद यहां धार्मिक पर्यटन बढ़ेगा जिससे हर सेक्टर में रोजगार के अवसर बड़े पैमाने पर पैदा होंगे।
    नैमिषारण्य में आने से जन्म और जीवन दोनों धन्य हो जाता है। दुनिया का वैदिक ज्ञान यहां भरा हुआ है और भावी पीढ़ी तक पहुंचाने की तैयारी है। काशी चमक चुकी है, नई दिव्य-भव्य अयोध्या तैयार हो रही है। मथुरा का कायाकल्प कराया जा रहा है। अब नैमिष की बारी है। यह बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मिश्रिख के श्रीराम लीला मैदान में निकाय चुनाव के प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित जनसभा में कहीं। उन्होंने नगर निकायों को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने व विकसित करने के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप चुनाव जिताइये हम विकास कार्यों में धन की कमी नहीं होने देंगे।
    ट्रिपल इंजन की सरकार से घर-घर पहुंचेंगी बुनियादी सुविधाएं
    उत्तर प्रदेश में हो रहे नगर निकाय चुनावों को देवासुर संग्राम की संज्ञा देते हुए योगी ने कहा कि कभी नेमीशरण की पवित्र भूमि से महर्षि दधीचि ने दैवी शक्तियों के विजय के लिए अपनी अस्थियां वज्र बनाने के लिए दी थी। यह समय भी इस निकाय चुनाव में दानव रूपी भ्रष्टाचारियों, दुराचारियों ,माफिया और अपराधियों को सबक सिखाने वाला है। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार से घर-घर बुनियादी सुविधाएं पहुंचेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अत्यंत पवित्र और साधकों को सिद्धि प्रदान करने वाली इस तीर्थ भूमि को मैं कोटि-कोटि नमन करता हूं। दुनिया का इतिहास भले ही उंगलियों पर गिना जाने वाला है, परंतु नैमिषारण्य का इतिहास हजारों साल पुराना है। भारतीय मनीषियों का संपूर्ण ज्ञान समेटे हुए यह नेमीशरण की भूमि हम सभी के लिए सदैव आस्था का केंद्र रही है। यहां आकर मेरा जन्म और जीवन दोनों धन्य हो गया।
    यह निकाय चुनाव भी किसी देवासुर संग्राम से कम नहीं है- ष्टरू योगी
    उन्होंने आगे कहा कि देवासुर संग्राम में यहां पर महर्षि दधीचि ने अपनी अस्थियां दान कर जो वज्र प्रदान किया था। उसने दैवी शक्तियों की विजय प्रदान करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यह निकाय चुनाव भी किसी देवासुर संग्राम से कम नहीं है। डबल इंजन की सरकार के साथ ट्रिपल इंजन की सरकार घर-घर बुनियादी सुविधाएं पहुंचने लग जाएंगी। इस तरह दानव रूपी भ्रष्टाचारी, दुराचारी, माफिया और आपराधिक प्रवृति के लोगों को दरकिनार करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के गरीब लोगों को और आमजन को मिल पाएगा। इसके लिए ट्रिपल इंजन की सरकार बहुत जरूरी है।
    नौ वर्षों में भारत के प्रति बढ़ा विश्वास
    मुख्यमंत्री ने कहा कि जो काम आजादी के बाद 65 वर्षों में सरकारें नहीं कर पाईं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नौ साल में वह केंद्र सरकार ने किया है। पहले लोगों का नेतृत्व के प्रति अविश्वास था। दुनिया भारत को संदेह की दृष्टि से देखती थी। अब विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है। आपदा आने पर लोग मदद के लिए भारत की ओर देखते हैं और हम मदद करते भी हैं।
    पहले समुदाय विशेष के युवाओं के हाथ में होते थे तमंचे, अब टैबलेट
    मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले एक समुदाय विशेष के युवाओं के हाथ में तमंचे होते थे हमने टैबलेट देकर तकनीकी रूप से मजबूत बनाने का काम किया। तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं को प्रशिक्षण दिलवाकर प्रदेश में रोजगार दिलवाएंगे। इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु, कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही, जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, एमएलसी पवन सिंह चौहान, सांसद अशोक रावत, विधायक ज्ञान तिवारी, आशा मौर्या, शशांक त्रिवेदी, निर्मल वर्मा, राम कृष्ण भार्गव, मनीष रावत ने भी सभा को संबोधित किया।
    ट्रिपल इंजन की सरकार से घर तक पहुंचेंगी बुनियादी सुविधाएं
    मुख्यमंत्री ने कहा कि अत्यंत पवित्र और साधकों को सिद्धि प्रदान करने वाली इस तीर्थ भूमि नैमिषारण्य को मैं कोटि कोटि नमन करता हूं। दुनिया का इतिहास भले ही उंगलियों पर गिना जाने वाला है, मगर नैमिषारण्य का इतिहास हजारों-हजार साल पुराना है। भारतीय मनीषियों का संपूर्ण ज्ञान समेटे हुए ये नैमिषारण्य की भूमि हम सभी के लिए सदैव से आस्था का केंद्र रही है। यहां आकर मेरा जन्म और जीवन दोनों धन्य हो गया है। देवासुर संग्राम में यहां पर महर्षि दधीचि ने अपनी अस्थि दानकर जो वज्र प्रदान किया था, उसने दैवीय शक्तियों को विजय प्रदान करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ये चुनाव किसी देवासुर संग्राम से कम नहीं है। डबल इंजन की सरकार के साथ ट्रिपल इंजन के जुडऩे से बुनियादी सुविधाएं घर घर तक पहुंचने लग जाएंगी। जो दानव रूपी भ्रष्टाचारी, दुराचारी, माफिया और अपराधी प्रवृत्ति वालों को दरकिनार करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के मिल सकेगा।
    नौ साल में इतना विकास हुआ, जो पहले कभी नहीं हुआ
    मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले नौ साल में देश की तस्वीर बदल चुकी है। नौ साल पहले भारत को लोग संदेह की निगाह से देखते थे। आज परिवर्तन किसी से छिपा नहीं है। भारत के लोगों को पूरी दुनिया में सम्मान मिल रहा है। दुनिया में कहीं भी संकट आता है तो सभी भारत की ओर देखते हैं। सूडान संकट के बाद भारत वहां फंसे अपने नागरिकों को निकालने में सफल हुआ है। यूपी के भी सैकड़ों लोगों को सकुशल वापस लाया जा चुका है। जो काम आजादी के बाद नहीं हुआ, वो बीते 9 साल में हुआ है। गरीबों को आवास, शौचालय, आयुष्मान योजना, फ्री राशन की सुविधा, फ्री कोरोना वैक्सीन का लाभ मिला है। एक तरफ गरीब कल्याण की योजना बिना भेदभाव के पहुंच रही हैं, हाईवे और एक्सप्रेस वे बन रहे हैं, एयरपोर्ट, आईआईटी और एम्स का निर्माण हो रहा है, तो वहीं गऊ और विरासत का सम्मान भी हो रहा है।
    पर्यटन का बड़ा केंद्र बनेगा नैमिषारण्य
    मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि काशी में विश्वनाथ धाम और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। काशी चमक चुकी है, अयोध्या आज नई अयोध्या के रूप में दुनिया में सामने आ गई है। मथुरा-वृंदावन का कायाकल्प हो रहा है। अब नैमिषारण्य की बारी है। हमने अब नैमिषारण्य के कायाकल्प का कार्य शुरू किया है। बहुत शीघ्र यहां इलेक्ट्रिक बस शुरू होने जा रहा है। यही नहीं यहां अगले कुछ महीनों के बाद हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने जा रही है। सड़कों का चौड़ीकरण होगा। नैमिषारण्य का कायाकल्प होगा तो यहां लाखों-करोड़ों की संख्या में पर्यटक आएंगे, जिससे हर सेक्टर में रोजगार का सृजन होगा। कोई होटल, धर्मशाला और गेस्टहाउस से कमाएगा, कोई पूजा का सामान बेचकर तो कोई पूजा कराकर अपना और अपने परिवार का पालन पोषण करेगा।
    स्मार्ट सिटी के लिए करें वोट
    मुख्यमंत्री ने कहा कि नैमिषारण्य हमारे वैदिक ज्ञान की धरोहर है। हर भारतीयों को इसपर गर्व है। डबल इंजन की सरकार ने तय किया है कि जैसे काशी विश्वनाथ धाम का पुनरोद्धार हुआ है, वैसे ही नैमिषारण्य का भी होगा। ओडीओपी के तहत यहां की दरी को विदेशों में एक्सपोर्ट किया जा रहा है। अमेरिका और यूरोप में यहां की दरियां धूम मचा रही हैं। सीतापुर जनपद में नौ नगर निकाय हैं। मेरी आपसे अपील है कि बिना भेदभाव के अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था देने और नगरों को कूड़े की जगह स्मार्ट सिटी का रूप देने के लिए भाजपा को वोट दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular