HomeItawa06 अन्तर्राज्यीय साइबर ठगों को इटावा पुलिस ने किया गिरफ्तार

06 अन्तर्राज्यीय साइबर ठगों को इटावा पुलिस ने किया गिरफ्तार

इटावा। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र,कानपुर के निर्देशन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अपराध संतोष सिंह के नेतृत्व में साइबर थाना एवं थाना भरथना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गयी बड़ी कार्यवाही।जनपदीय साइबर सेल द्वारा प्रतिबिम्ब पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के विश्लेषण के दौरान एक साइबर ठगी में प्रयुक्त मोबाइल फोन की लोकेशन थाना भरथना क्षेत्र में प्राप्त हुई।जिसमें साइबर गैंग द्वारा स्वंय को क्राइम ब्रांच अधिकारी बताकर आम जनमानस से साइबर ठगी की जा रही थी।

शिकायत पर तत्काल थाना भरथना पुलिस एवं जनपदीय साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा झिन्दुआ पुल के निकट निर्माणाधीन बाईपास के पास से 06 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया।पकडे गये अभियुक्तों से पुलिस टीम द्वारा कडाई से पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा बताया गया कि हम सभी आमजनमानस को फोन कर स्वयं को क्राइम ब्रांच पुलिस अधिकारी बताते थे तथा उन्हें झूठे मुकदमे एवं गिरफ्तारी का भय दिखाकर धनराशि की मांग करते थे।भयभीत व्यक्ति उनके द्वारा बताए गए खातों/यूपीआई आईडी पर धनराशि भेज देते थे।प्राप्त धनराशि को विभिन्न खातों के माध्यम से निकालकर आपस में बांट लिया जाता था।साइबर ठगी में प्रयुक्त मोबाइल नंबर एवं सिम कार्ड लगातार बदलते रहते थे जिससे पुलिस से बच सकें।

साइबर फ्रॉड का तरीकाः

अभियुक्त विभिन्न मोबाइल फोन एवं बार-बार बदले जाने वाले सिम कार्डों का प्रयोग कर देश के अलग-अलग राज्यों के लोगों को फोन करते थे स्वयं को क्राइम ब्रांच,साइबर सेल अथवा पुलिस विभाग का अधिकारी बताकर मोबाइल से पुलिस साइरन बजाकर फोन पर लोगों को डराते-धमकाते थे तथा कहते थे कि उन्होंने इंटरनेट पर अश्लील वीडियो/प्रतिबंधित सामग्री देखी है,जिसके कारण उनके विरुद्ध गंभीर आपराधिक मुकदमा दर्ज होने वाला है।साथ ही उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजने की धमकी दी जाती थी।जिससे वह लोग भयभीत होकर हमारे खातों में पैसे भेज देते थे। अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर अभियुक्त रंजीत पुत्र नामालूम,शिवा पुत्र नामालूम,योगेन्द्र पुत्र नामालूम,सुखवीर पुत्र नामालूम निवासीगण दुर्गा देवीपुरवा थाना रैउना जनपद कानपुर नगर,मुन्ना पुत्र नामालूम निवासी ग्राम नगला भूरे थाना बकेवर जनपद इटावा,शेरा पुत्र नामालूम निवासी ग्राम नगला दरू थाना भरथना जनपद इटावा का नाम प्रकाश में आया है जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयासरत है।

गिरफ्तार अभियुक्तगणःनीरज सिंह पुत्र सूरज सिंह निवासी गजनियापुर साम्हो थाना भरथना जनपद इटावा,मिण्टू पुत्र सूरज सिंह निवासी गजनियापुर थाना भरथना जनपद इटावा,मोहित पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी गजनियापुर थाना भरथना जनपद इटावा,राम खिलावन पुत्र बाबूराम निवासी गजनियापुर थाना भरथना जनपद इटावा,रवि पुत्र माधोसिंह निवासी गजनियापुर थाना भरथना जनपद इटावा,सुमित कुमार पुत्र रविन्द्र सिंह निवासी नगला प्रसाद थाना बकेवर जनपद इटावा।पुलिस टीम प्रथम में साइबर थाना उ0नि0 लोकेश कुमार सिंह,हे0का0मनीष कुमार,हे0का0विजय सिंह,का0 ब्रजेश गोला,का0पंकज सिंह,का0महेन्द्र सिंह रहे। पुलिस टीम द्वितीय में निरी0विक्रम सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना भरथना,अरिमर्दन सिंह,निरीक्षक अपराध थाना भरथना, उ0नि0कोमल चौधरी,का0 शिवओम,का0रामदत्त,का0शिवनाथ सिंह,का0बीनू पवार रहे।उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 10,000/-रूपये से पुरस्कृत किया गया एवं अपर पुलिस अधीक्षक अपराध इटावा द्वारा साइबर सेल इटावा को प्रभावी मॉनीटरिंग/कार्यवाही करने के लिये प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular