उत्तर प्रदेश में एक तरफ भारतीय जनता पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित हो चुका है वहीं राजधानी लखनऊ में कुछ ऐसी चीज मिली जिससे सुरक्षा एजेंसिओं में हलचल मच गई जानकारी के मुताबिक इंदिरा नगर थाना क्षेत्र में सेक्टर-9 स्थित एक पार्क में कूरियर पैकेट में बम मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया मौके पर स्थानीय पुलिस सहित एटीएस की टीम जांच कर रही है कुरियर का पैकेट कहां से आया और कौन लेकर आया इस मामले पर अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है लेकिन पूर्व में आतंकवादी गतिविधियों के चलते राजधानी लखनऊ में विशेष सुरक्षा बरतने की आवश्यकता है और इस काम को राजधानी में सुरक्षा एजेंसियां बखूबी निभा रही हैं
हो सकती थी बड़ी दुर्घटना- पैकेट में मिला बम
RELATED ARTICLES





