साढ़े तीन सौ लोगों ने थामा एक दूसरे का हाँथ
शहर में आयोजित हुआ सबसे बड़ा सामूहिक विवाह समारोह
श्रम विभाग की तरफ से आयोजित हुआ कार्यक्रम
कानपुर महानगर। शहर में श्रम विभाग की तरफ से एक भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। जिसमें तीन सौ पचास लोगों ने एक दूसरे को अपना जीवन साथी चुना। इस दौरान शहर भर के आला अधिकारी भी मौजूद रहे।

शास्त्रीनगर के सेंट्रल पार्क में हुये भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम देखने लायक था। जहाँ एक तरफ किसी को जीवन साथी मिलने की खुशी थी तो वहीं कहीं कहीं अपनी प्यारी लाडली के दूर होने का दर्द भी दिखा।
आयोजित इस सामूहिक विवाह समारोह में प्रदेश श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या व जिला प्रशासन-शासन के अधिकारियों की उपथस्थि के साथ मंगलवार को मंत्रोच्चार के बीच लगभग 350 जोड़ों ने एक दूसरे का हाँथ थामा। सुबह के समय जहां बारात में सैकड़ों की संख्या में बाराती झूमते नजर आए, वहीं दोपहर बाद बेटियों की विदाई हुई तो उपस्थित जनसमूह की आंखें भी नम हो गई।
इस दौरान कई गणमान्य लोग, भिन्न भिन्न राजनेता और सारा सरकारी अमला मौजूद रहा।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





