सफाई कर्मचारियों की मेहनत को हर किसी ने सराहा
कानपुर कानपुर। आज शुबरात के मौके पर कानपुर नगर निगम की मुस्तैदी नज़र आई। हीरा मन के पुरवा इलाके के आस पास के मुहल्लों में आज नगर निगम ने अपना सफाई अभियान तेजी से चलाया। जो त्योहार होने के मद्देनजर चलाया गया। सफाई कर्मचारियों ने गलियों को चमका कर सड़क पर चूना डाला।
सफाई कर्मचारी जोर शोर से मुहल्लों मुहल्लों में सफाई करते नज़र आये।
मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में सफाई अभियान चल रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान और त्योहार को मद्देनजर रखते हुये नगर निगम कर्मचारियों के इस नेक कार्य से क्षेत्र के लोग में खुशी है। जहां इलाके के सफाई कर्मचारी अपनी मेहनत से गली गली चमका रहे थे वहीं क्षेत्रीय लोग भी चल रहे इस धुँआँधार सफाई कार्य मे सहयोग करते नजर आये।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे