ससुुराल आये दो बच्चों जीजा साली को लेकर फरार, मुकदमा दर्ज
मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज के एक गांव में एक जीजा साली को लेकर सुसराल से फरार हो गया। लड़की के पिता ने थाने आकर दामाद के खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की तहरीर दी। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर। मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से बीती 30 अपै्रल को बेटी के साथ ससुराल आये दामाद ने अपनी 18 वर्षीय साली को लेकर फरार हो गया। साली ने जीजा के साथ घर के सारे जेवरात व पैसे लेकर चली गयी। ससुराल वालों ने अपने छोटी बेटी तथा बड़ी बेटी के पति को काफी ढूढंने का प्रयास किया। कई दिनों से सारे रिश्तेदारों के घरों पर जाकर खोजबीन भी की गई पर दोनों को कहीं कोई सुराग नहीं लगा। जीजा के साथ गई बेटी को तलाश करने में निराश होने के बाद पिता ने कोतवाली मोहनलालगंज आकर दामाद के खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया। बताते चले कि बडी बेटी के सादी 5 वर्ष पूर्व तहसील क्षेत्र के उतरावा के एक गांव से हुई थी। बडी बेटी को दो बच्चे भी है। वहीं आरोपी युवक की पत्नी अपने माइके में ही है।

पुलिस के अनुसार मामले की गंभीरता के देखते हुए। मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी दामाद की तलाश की जा रही है तथा सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का यह भी कहना है कि दामाद और साली का प्रेम प्रपंच काफी समय से चल रहा था और दोनो सहमति से भागे है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।.

मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





