हमसे जुड़ने के लिए सम्पर्क करे 9918956492 ————————————
PANCHDEV YADAV
सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी मलिहाबाद में आम की दावत में शिरकत हुए।

मलिहाबाद लखनऊ।जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है,तब से तब अपराध चरम सीमा पर पहुंच गया है,हर ओर लूट घसोट मची है,हत्या,लूट,डकैती और महिला अपराध इतना बढ़ गया है कि लोग इतने दिनों में ही इस सरकार से ऊब गये हैं।उक्त बातें शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने मलिहाबाद में सपा नेता सरोज यादव के यहां आयोजित आम की दावत का स्वाद चखने के बाद उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के इशारे पर पुलिस सपा के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है।उन्होंने कहा कि एक दिन पहले काकोरी ब्लाक प्रमुख राजबाला रावत के पति और उनके साथियों के विरूद्व काकोरी थाना में उन पर दबाव बनाने के लिए फर्जी तरीके से मुकदमा लिख दिया गया।जिसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।सपा के लोग एकजुट होकर इसका मुकाबला करेंगे।पूर्व मंत्री पार्टी प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में विकास पर ध्यान न देकर सिर्फ सपा सरकार में हुए विकास कार्यों की जांच कराने में लगी है।उन्होंने कहा कि समझ में नही आता की प्रदेश को सजाने और संवारने के कामों से भाजपा को क्यों एलर्जी हो रही है।बदले की भावना की जा रही है।जांचे जाहिर करती है कि किस संकीर्ण मानसिकता से काम हो रहा है।वे इस तरह विकास की पक्षधर ताकतों को धमकाने और आतंकित करना चाहते हैं।पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई भय्या ने कहा कि किसी भी कीमत पर पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ होने वाले उत्पीड़न को बर्दाश्त नही किया जायेगा।जरूरत पड़ी तो समाजवादी पार्टी के सिपाही सड़कों पर उतर कर अपनी ताकत का विरोधियों को एहसास करा देंगे।कार्यक्रम को मुख्य रूप से काकोरी ब्लाक प्रमुख राजबाला रावत,पूर्व विधायक इंदल कुमार रावत,प्रदेश सचिव राम सागर यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह,विधानसभा अध्यक्ष सुरेश चन्द्र यादव,जिलाउपाध्यक्ष रियाज अहमद,पूर्व प्रदेश सचिव राम गोपाल यादव,अखिल भारतीय प्रधान संघ अध्यक्ष जितेंद्र गुड्डु,नगरध्यक्ष विजय पाल सिंह,जिलाउपाध्यक्ष शायन अख्तर अल्वी,श्त्रोहनलाल यादव,इब्राहिम मंसूरी,सन्तोष यादव,रमीज खान,जिला सचिव दिनेश सिंह भौकाली,रिजवान अहमद,सतीश सनी,हरिशंकर यादव,मुनेश्वर यादव,चौधरी मुलतान सिंह,आसिफ,रज्जन यादव,पूर्व सांसद सुशील सरोज के प्रतिनिधि अजय सिंह चौहान,युवा नेता मनीष यादव,रमाकांत बबलू,छोटेलाल कश्यप,अलोक यादव,पन्नालाल रावत,वरिष्ठ अधिवक्ता गोविन्द सैनी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
———————————————————————————————————————
हमें सभी जिलों में ब्यूरो चीफ, रिपोर्टर और विज्ञापन प्रतिनिधि की जरुरत है संपर्क करे-9918956492





