श्रीमद् भगवात कथा के समापन पर हुआ भन्डारे का आयोजन
मोहनलालगंज।मोहनलालगंज के मऊ गाँव में सात दिवसीय श्रीमद् भगवात कथा के समापन पर विशाल बंशीबाबा मन्दिर प्रणांग में विशाल भन्डारे का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रीय लोगो नें पहुँचकर प्रसाद ग्रहण किया।

मऊ गाँव के बंशीधर बाबा मन्दिर प्रणांग में 6मार्च से शुरू हुयी श्रीमद् भगवात कथा में बनारस से आये कथावाचक श्री राम शरण शास्त्री ने अपने मुखारूबिन्दू से भक्तो को कथा का रसपान कराया। मगंलवार को कथा के समापन पर हवन-पूजन के साथ विशाल भन्डारे का आयोजन किया गया।भन्डारे में आस-पास के गाँवो के लोगो ने पहुँचकर प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम का आयोजन शिवाय सेवा समिति के आशीष चतुर्वेदी,बराती मिश्रा,राहुल सिहं,अंशुल तिवारी,मनीष तिवारी सहित मऊ के ग्रामीणो ने किया।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





