HomeUttar PradeshAzamgarhशैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

लालगंज  राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत शिक्षा क्षेत्र पल्हना के 100 मेधावी छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम बनास डेरी अमूल वाराणसी के लिए प्रस्थान किया। खंड शिक्षा अधिकारी पल्हना डॉक्टर विमल तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर बस को बीआरसी पल्हना से रवाना किया साथ ही साथ शिक्षा क्षेत्र पल्हना के शिक्षक और कर्मचारियों को बच्चों के साथ इस निर्देश के साथ भेजा  कि उनकी  सकुशल यात्रा पूर्ण मनोयोग से संपन्न करायें। यात्रा का उद्देश्य विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देना तथा विज्ञान में हो रहे नवाचारों व प्रयोगों को तथा औद्योगिक क्रांति के बारे में बच्चों को जागृत करना। बच्चों के साथ डॉ राजेश कुमार सिंह, श्री सुजीत कुमार सिंह, आशीष कुमार सिंह ,श्याम बच्चन भारती जी, सुनील कुमार गुप्ता, राजेश यादव एआरपी, सुनील कुमार आरपी, मुकेश कुमार सिंह ब्लॉक अध्यक्ष पल्हना, सभाजीत पांडे महामंत्री जी, सुनील कुमार पांडे, विद्या प्रसाद यादव,सावित्री मौर्य ,कुसुम लता तथा कपिंजल पांडे जी शिवबचन को इस निर्देश के साथ भेजा गया कि बच्चों को किसी भी प्रकार का कोई कष्ट ना हो।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular