Saturday, April 25, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshOtherवाराणसी जंक्शन पर भीषण गर्मी में यात्रियों व कर्मचारियों के लिए विशेष...

वाराणसी जंक्शन पर भीषण गर्मी में यात्रियों व कर्मचारियों के लिए विशेष इंतजाम, 2500 ORS पैकेट वितरित

वाराणसी। प्रचंड ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए वाराणसी जंक्शन स्टेशन पर यात्रियों और रेल कर्मचारियों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 को स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता द्वारा कुल 2,500 ORS (ओआरएस) के पैकेट वितरित किए गए। यह ORS पैकेट स्टेशन के विभिन्न विभागों—लोको पायलट लॉबी, गार्ड लॉबी,टीटीई लॉबी,जीआरपी, आरपीएफ, दूरसंचार, विद्युत एवं यांत्रिक विभाग, ट्रैफिक इंस्पेक्टर प्रथम एवं द्वितीय खंड, ट्रैक मेंटेनेंस स्टाफ, कुली तथा प्लेटफॉर्म पर कार्यरत स्टाल वेंडरों को प्रदान किए गए।

स्टेशन प्रशासन द्वारा स्टाल वेंडरों को निर्देशित किया गया है कि वे केवल जरूरतमंद यात्रियों को ही निःशुल्क ORS उपलब्ध कराएं, ताकि भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत मिल सके। इसके अतिरिक्त, पिछले एक सप्ताह के भीतर स्टेशन परिसर में 5 अतिरिक्त वाटर कूलर लगाए जा चुके हैं, जबकि आने वाले दिनों में 15 और वाटर कूलर स्थापित किए जाने की योजना है। इससे यात्रियों को ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने में काफी सहूलियत होगी। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा गर्मी के मौसम में हर संभव व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular