Saturday, April 25, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshजनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने परखा प्रशिक्षण केंद्रों का हाल

जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने परखा प्रशिक्षण केंद्रों का हाल

लापरवाही बरतने वालों पर सख्त, अनुपस्थित प्रगणकों को प्रशिक्षण में शामिल करने के निर्देश

जीडी गोयनका और डीपीएस शहीद पथ में चल रहे प्रशिक्षण का लिया जायजा

लखनऊ। लखनऊ में आगामी जनगणना-2027 को पारदर्शी और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी क्रम में गुरुवार को जिलाधिकारी विशाख जी0 ने शहर के विभिन्न केंद्रों पर चल रहे प्रगणकों और सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता से लेकर वहां उपलब्ध संसाधनों तक का बारीकी से जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने सबसे पहले जीडी गोयनका स्कूल स्थित केंद्र का निरीक्षण किया, जहां नगर निगम जोन 8 के कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राकेश सिंह ने बताया कि यहाँ 6 बैचों में प्रशिक्षण चल रहा है और उपस्थिति 90 प्रतिशत से अधिक है। हालांकि, जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जो भी प्रगणक अनुपस्थित हैं, उन्हें अनिवार्य रूप से तीन दिवसीय कार्यक्रम का हिस्सा बनाया जाए। इसके बाद उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल, शहीद पथ का रुख किया, जहां तहसील सरोजनीनगर के कर्मियों का प्रशिक्षण चल रहा था। वहां मात्र 9 प्रगणक अनुपस्थित मिले, जिन्हें तत्काल प्रशिक्षण में शामिल करने की चेतावनी दी गई।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केवल उपस्थिति ही नहीं, बल्कि कर्मियों के लिए की गई व्यवस्थाओं को भी परखा। उन्होंने पेयजल, बैठने की व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति और ऑडियो-वीडियो उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि सीखने की प्रक्रिया में कोई बाधा न आए। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह और तहसीलदार सरोजनीनगर सुखवीर सिंह सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular