लखनऊ रायबरेली हाइवे पर बाइक सवार दंपत्ति के साथ हुई लूट का खुलासा करने में पुलिस नाकाम
मोहनलालगंज।मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के गोपालखेङा गाँव के पास हाइवे पर बीते सोमवार को पति के साथ बाइक से लखनऊ जा रही महिला के गले से सोने की चेन व मगँलसूत्र छिनकर भगाने वाले पुलिस के लोगो का स्टीकर लगे बाइक सवार बदमाशो का 36घन्टे बाद भी पता लगाने में नाकाम साबित हो रही है।जानकारी के अनुसार लखनऊ के राजाजीपुरम के पारा रोड निवासी सुशील चौरसिया सोमवार को अपनी पत्नी सुनीता को अपनी ससुराल बछरावा के हसंनगज से बाइक से सोमवार की शाम बजे व वापस लौट रहे थे तभी वो बाइक से मोहनलालगंज के गोपालखेङा के पास हाइवे पर पहुँचे ही थे की पीछे से पुलिस का स्टीकर लगी पल्सर बाइक से आये दो लूटेरे उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन व मगंलसूत्र खीचकर भाग निकले कुछ दूर पीछा किया लेकिन बदमाश आँख से औझल हो गये।

वही पत्नी के क ई बार सौ नम्बर पर फोन मिलाया लेकिन नही उठा।पीङित के तहरीर देने के क ई घंटे बाद मोहनलालगंज पुलिस ने अज्ञात बदमाशो के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज किया लेकिन घटना के 36घन्टे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद बाइक सवार बदमाशो का पता लगाने में नाकाम रही।वही मोहनलालगंज पुलिस बीते एक वर्ष में क्षेत्र में हुयी लूट,टप्पेबाजी सहित चोरी की दर्जन भर के करीव घटनाओ का खुलासा भी अब तक नही कर सकी।

राघवेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





