HomeMarqueeलखनऊ पूर्व मंत्री अहमद हसन के निजी आवास में लगी भीषण आग

लखनऊ पूर्व मंत्री अहमद हसन के निजी आवास में लगी भीषण आग

लखनऊ पूर्व मंत्री अहमद हसन के निजी आवास में लगी भीषण आग
राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र स्थित समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री रहे अहमद हसन के निजी आवास में बुधवार दोपहर अचानक भीषण आग लग जाने से हड़कंप मच गया।
आग लगने से धुएं का काला गुबार देख लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर फौरन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची तब तक काफी सामान धू-धू कर जल गया। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक काफी सामान जलकर नष्ट हो गया।
आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल इस आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।
सतीश संगम की रिपोर्ट 
————————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular