Friday, May 3, 2024
spot_img
HomeMarqueeलखनऊ का नगर निगम कई सियासी दिग्गजों के शिखर तक पहुंचने का...

लखनऊ का नगर निगम कई सियासी दिग्गजों के शिखर तक पहुंचने का गवाह

join us-9918956492——————–
लखनऊ का नगर निगम कई सियासी दिग्गजों के शिखर तक पहुंचने का गवाह रहा है. कोई इस निकाय के पार्षद से यात्रा शुरू कर राजनीति के शीर्ष पर पहुंचा तो कुछ का यहां से रिश्ता पदेन सदस्य के रूप में रहा. यहां से किसी ने सीएम पद तो किसी ने पीएम पद तक का सफर तय किया.


लखनऊ नगर निगम से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर रामप्रकाश गुप्ता का नाम शामिल है. हाल ही में योगी सरकार में डिप्टी सीएम बने डॉ दिनेश शर्मा भी मार्च 2017 तक लखनऊ के मेयर ही थे. इस समय केंद्रीय गृ​ह मंत्री राजनाथ सिंह भी इसके पदेन सदस्य हैं.
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी:
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी लखनऊ नगर निगम में काफी लंबे समय तक पदेन सदस्य रहे. पीएम रहने के दौरान भी अटल नगर निगम में पदेन सदस्य रहे. यही नहीं उन्होंने कई बार नगर निगम की कार्यवाही में हिस्सा भी लिया. इस दौरान उन्होंने सदन की समितियों के चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल भी किया.

पूर्व मुख्यमंत्री राम प्रकाश गुप्ता:
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राम प्रकाश गुप्ता भी लखनऊ नगर महापालिका के पार्षद रहे. यही नहीं उन्होंने डिप्टी मेयर का पद भी संभाला था. इसके बाद वह 1967 में चौधरी चरण सिंह सरकार में डिप्टी सीएम बने. 1999 में यूपी का सीएम बने के बाद राम प्रकाश गुप्ता मध्यप्रदेश के राज्यपाल भी रहे.
शीला कौल:
पंडित जवाहर लाल नेहरू की रिश्तेदार शीला कौल भी लखनऊ नगर निगम की पदेन सदस्य रहीं. वह पंडित नेहरू के साले प्रोफेसर कैलाशनाथ कौल की पत्नी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मामी थीं.
यूपी के डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा:
वर्तमान योगी सरकार में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा लखनऊ नगर ​के सदस्य रहे हैं. वह दो बार मेयर का चुनाव जीते.
पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा:
जब हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तो वह लखनऊ से सांसद भी थे. इसी कारण वह लखनऊ नगर निगम में पदेन सदस्य रहे.
पूर्व सीएम व केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह:
राजनाथ सिंह जब राज्यसभा सदस्य बने तो उन्हें लखनऊ नगर निगम में पदेन सदस्यता मिली. इसके बाद राजनाथ सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री बने. अब वर्तमान में राजनाथ सिंह लखनऊ से सांसद होने के नाते एक बार फिर नगर निगम में पदेन सदस्य हैं.
पूर्व सांसद लालजी टंडन :
इन्होंने अपने राजनीतिक कॅरियर की शुरुआत ही लखनऊ नगर निगमें से की. पार्षद के बाद वह विधानपरिषद के सदस्य रहे. अटल के सांसदी के दौर में लालजी टंडन विधायक बने. इसके बाद अटल की लखनऊ संसदीय सीट का उत्तराधिकार हासिल किया. वह दो बार लखनऊ से सांसद रहे, जिस कारण लखनऊ नगर निगम के पदेन सदस्य रहे. 

https://www.youtube.com/watch?v=ij2i2REOvGo&t=27s


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular