BRIJENDRA BAHADUR MAURYA
सावन फेस्ट 2017 में महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया

लखनऊ। राजधानी में रक्षाबंधन की पूर्वसंध्या पर सावन क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन गृहणियों के मनोबल को बढ़ावा देने के लिए किया गया। गीता फाउण्डेशन और श्री बालाजी अकादमी आफ फाइन आर्ट्स के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में महिलाएं सज धज कर भाग लेने पहुंची। रंगारंग कार्यक्रम में गृहणियों के बीच गायन, कुकिंग, कवितापाठ, शेरो शायरी, केश सज्जा, मेकअप की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सावन फेस्ट 2017 के शीर्षक के चलते गीत संगीत में कजरी और लोकगीतों का बोलबाला रहा। सावन और बरसात के गीतों ने माहौल सुरमई बना दिया। कार्यक्रम की आयोजिका अंजू शुक्ला ने कहा कि महिलाओं में आत्मविश्वास जगाने के लिए सावन के बहाने प्रतियोगिताओं के माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। ऐसे आयोजनों से महिलाओं की हिचक दूर होती है और उन्हें अपनी बौद्धिक क्षमता दिखाने का अवसर प्राप्त होता है। गौरतलब है कि अंजू शुक्ला आल इंडिया रेडियो की प्रमुख उद्घोषिका है और महिला हितों के ऐसे आयोजन करती रहती है।रंगारंग कार्यक्रम के बाद विजेताओं को पुरस्कृत किया गया|
https://www.youtube.com/watch?v=j3zpe5yTHd4&t=3s





