Friday, May 3, 2024
spot_img
HomeMarqueeमोहनलालगंज से संदिग्ध परिस्थितियों में दो किशोरियां घर से लापता

मोहनलालगंज से संदिग्ध परिस्थितियों में दो किशोरियां घर से लापता

मोहनलालगंज से संदिग्ध परिस्थितियों में दो किशोरियां घर से लापता
मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में घर से सहेली के साथ लापता हो गयी। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजने का प्रयास किया पर उनका कहीं कोई पता नहीं चला। अनहोनी की आशंका से परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करायी। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरियों की तलाश में लगी है।
मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र के एक गांव में गुरूवार को 15 वर्षीय किशोरी घर से लापता हो गयी। सुबह दस बजे घर से खेत निकले परिजन किशोरी का घर पर छोड गये थे। करीब ग्यारह बजे जब वापस घर आया तो किशोरी घर में नहीं मिली। उसे काफी ढूंढने का प्रयास भी परिजनों ने किया। परिजनों को किशोरी को ढूंढते समय उसी गांव के रहने वाले एक और युवक की 15 वर्षीय पुत्री की भी तलाश की जाने की जानकारी मिली। दोनों किशोरियों को ढूढंने के दौरान दोनों किशोरियों को साथ-साथ देखे जाने की जानकारी परिजनों को प्राप्त हुई। परिजनों ने अनहोनी की आशंका के चलते कोतवाली मोहनलालगंज में दोनों किशोरियों की गुमशुदगी दर्ज करायी। पुलिस ने मामले में की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर किशोरियों को ढूंढने का प्रयास कर रही है।
राघवेंद्र तिवारी की रिपोर्ट 
——————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular