Sunday, May 5, 2024
spot_img
HomeMarqueeमुख्य व्यास आचार्य मृदुल जी महाराज करेंगे रसमयी कथा का वर्णन

मुख्य व्यास आचार्य मृदुल जी महाराज करेंगे रसमयी कथा का वर्णन

भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारम्भ
मुख्य व्यास आचार्य मृदुल जी महाराज करेंगे रसमयी कथा का वर्णन
सपा प्रदेश सचिव महिला सभा एवं प्रदेश महासचिव ब्राम्हण सभा हेमलता शुक्ला के नेतृत्व में हो रहा आयोजन
कानपुर महानगर। पीली साड़ियों के लिबास में सैकड़ों महिलाओं ने सर पर कलश रखकर बड़ी ही श्रद्धा से कलश यात्रा में शामिल हुईं। इस विशाल कलश यात्रा के बाद आज सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। इस कलश यात्रा का शुभारंभ किदवईनगर विधानसभा के विधायक महेश त्रिवेदी ने किया। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं की भागीदारी से यात्रा और भी विशालकाय दिख रही थी। इस दौरान कलश यात्रा मार्ग भक्तिमय हो गया।
एच ब्लाक किदवईनगर स्थित गजानन पार्क में भागवत कथा का आयोजन किया गया है। इस भागवत महोत्सव में कथा व्यास श्री मृदुल जी महाराज  भगवत प्रेमियों को कथा का रसपान करायेंगे।
24 मार्च से चालू इस भागवत महापुराण में क्षेत्रवासी कथा आनंद लेते हुये अपने जीवन को कृतार्थ करेंगे।
इस भव्य कलश यात्रा में मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक व प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी एवं प्रदेश महासचिव ब्राह्मण सभा हेमलता शुक्ला, मदन गोपाल शुक्ला, सुधा शुक्ला, शिव गोपाल शुक्ला, आदित्य शुक्ला, उषा, रेखा, गीता, रीता, किरन त्रिवेदी, मधू, किरन, तारा, नीलम, सपना, सन्नो, रेखा यादव, कीर्ति, मधू तिवारी, बिट्टो, अनामिका, दीप्ती, काजल सहित कई लोग मौजूद रहे।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट –——————————-
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular