Sunday, April 28, 2024
spot_img
HomeMarqueeमलिहाबाद में ब्लॉक स्तरीय चार दिवसीय स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ

मलिहाबाद में ब्लॉक स्तरीय चार दिवसीय स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ

मलिहाबाद में ब्लॉक स्तरीय चार दिवसीय स्कूल चलो अभियांन का शुभारम्भ

मलिहाबाद लखनऊ।राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद ब्लाक के ब्लॉक स्तरीय चार दिवसीय स्कूल चलो अभियांन का शानदार सुभारम्भ किया गया। परिषदीय विद्यालयों में छात्र नामांकन बढ़ाने के उद्देश्य से खंड शिक्षा अधिकारी संतोष मिश्रा के संयोजन में  चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रथम दिवस पूर्व माध्यमिक विद्यालय संहिजना में रैली को प्राथमिक शिक्षक संघ मलिहाबाद के अध्यक्ष अवधेश कुमार ने मंत्री फहीम बेग की उपस्थिती में हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली का कई स्थानों पर शानदार स्वागत किया गया।  नरायन पुर में ग्राम प्रधान सुलेमान बेग ने रैली का स्वागत किया।हम बच्चों की यही पुकार।


शिक्षा है मेरा अधिकार।।पढ़ेंगे पढ़ाएंगे ।
उन्नत देश बनाएंगे। मम्मी पापा मानो कहना।
सरकारी स्कूल में हमको पढ़ना।
जैसे नारे लगाते हुए सहिजना से चलकर तरौना रहीमाबाद  बाकी नगर दौलतपुर  मवई कला तिरगवा गदियन खेड़ा होते हुए मनकौटि में समाप्त हुई। वरिष्ठ  सह  समन्वयक हादी हसन टीचर्स  कोआपरेटिव के चेयर मैन प्रणय कुमार शिक्षक संघ के मंत्री  फहीम बेग  पूर्णिमा श्रीवास्तव  सत्य प्रकाश पांडेय अभिषेक गुप्ता मो उमैर धीरज सिंह संतोस दिवाकर विक्रमादिय मौर्य सहित सैकड़ों शिक्षक शिक्षा मित्र अनुदेसक तथा भारी संख्या में अभिवाभावक भी रैली में शामिल हुए और रैली का स्वागत किया।

https://www.youtube.com/watch?v=EDLtmFX4w9o

पंचदेव यादव की रिपोर्ट


अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular