पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करे ————————–
PANCHDEV YADAV
मलिहाबाद पुलिस पर दर्दनाक दलित पर उत्पीड़न का आरोप
▷ पुलिस पर सरेशाम दीवाल फांदकर घर में घुसकर मां बेटी को पीटकर
कपड़े फाड़ने का आरोप
▷ कोतवाल द्वारा दर्जनों फर्जी मुकदमों में जेल भेजने की धमकी से परिवार
दहशत में
▷ पीड़ित परिवार ने की पुलिस की शर्मनाक हरकत आडियो रिकार्डिंग

मलिहाबाद,लखनऊ|भले ही सूबे की योगी सरकार कानून व्यवस्था ठीक रखने तथा जाति धर्म से ऊपर उठकर सबके साथ न्याय करने की बात करती हो लेकिन हकीकत कुछ और ही जिस पुलिस पर कानून व्यवस्था को ठीक रखने की जिम्मेदारी है उसी पर दलित परिवार पर उत्पीड़न का आरोप लगे तो स्थिति गंभीर बनती है। इसी कड़ी में एक भूमाफिया से सांठगांठ कर दलित परिवार को उत्पीड़न करके पुश्तैनी जमीन से बेदखल करने का गंभीर आरोप लगा है।
विगत 16 जून को रात लगभग 8 बजे मलिहाबाद कोतवाल तेज प्रकाश सिंह व चौकी इंजार्च रहीमाबाद अवधेश कुमार यादव तथा आरक्षी राजेश कुमार यादव मवई कला निवासिनी दलित सोनिया पत्नी विश्राम के दरवाजे मुन्ना यादव के साथ पहुंचे और दरवाजा खोलने को कहा तो घरवालों ने परिचय पूछा इतने में पुलिस वाले जाति सूचक गांलियां देते हुए दीवार फांदकर घर के अन्दर दाखिल हो गये और सवाल पूछने वाली मां सोनिया और उसकी जवान बेटी निशा को जाति सूचक गालियों से नवाजते हुए लात घूंसों से पीटकर बदन के कपड़े तार तारकर दिये। मारपीट और शोर की आवाजें सुनकर पड़ोसी इकठठा होने लगे तो पुलिस कर्मी अपनी गाड़ी से भाग निकले साथ ही धमकी दी कि तुम लोगों को जिंदा नहीं छोड़ेंगे अगर तुम्हारा लड़का मोनू मिल गया तो उसका बुरा हाल करके दर्जनों फर्जी मुकदमें लादकर जेल में ठूंस दिया जायेगा। यह आरोप है सोनिया पत्नी विश्राम का जिसने अब तक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,जिलाधिकारी,डीजीपी,मुख् यमंत्री उ0प्र0शासन,अनुसूचित जाति जनजाति आयोग,महिला आयोग को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगायी है लेकिन पीड़िता को अब तक न्याय नहीं मिला।
रहीमाबाद चौकी क्षेत्र के मवई कला गांव में पीड़िता सोनिया का पुश्तैनी मकान है जिसके बगल की आबादी की भूमि गाटा सं0 860 पर बीस वर्ष से बंगला पड़ा है। इसी गाटे में लगभग बीस अन्य लोगों के भी मकान बने हुए हैं। ग्राम पंचायत द्वारा इस गाटे पर काबिज पटटा धारकों के पटटों के निरस्तीकरण का मुकदमा उपजिलाधिकारी मलिहाबाद के न्यायालय में वाद सं0 20710464797 के रूप में विचाराधीन है। इसी प्रकरण में गांव के मुन्ना यादव व उनके साथियों द्वारा इन्हीं स्थितियों में विसुना पत्नी स्व0 बुद्वा को काफी मारा पीटा गया था इसका मु0अ0सं0 175 दिनांक 2 मई 2017 धारा 323,504,427 व हरिजन एक्ट में दर्ज हुआ था जिसकी विवेचना सीओ मलिहाबाद द्वारा की जा रही है।
पीड़िता का आरोप है कि मुन्ना यादव से सांठगांठ कर मलिहाबाद पुलिस ने डरा धमकाकर कब्जा हटवाने के लिए यह कुत्सित कार्यवाही की है। पीड़िता का आरोप है कि कोतवाल ने भूमाफिया मुन्ना यादव से सांठ गांठकर जमीन खाली कराने के लिए घर में फांदकर बेज्जयती किया और परिवारीजनों को फजी मुकदमें में जेल भेजने की धमकी दी है।
———————————————————————————————————-
हमें सभी जिलों में ब्यूरो चीफ, रिपोर्टर और विज्ञापन प्रतिनिधि की जरुरत है संपर्क करे-9918956492





