Saturday, February 28, 2026
spot_img
HomeMarqueeभूमाफिया और पुलिस के गठजोड़ से अपनी ही जमीन पर आशियाना नहीं...

भूमाफिया और पुलिस के गठजोड़ से अपनी ही जमीन पर आशियाना नहीं बना पा रहा फौजी

भूमाफिया और पुलिस के गठजोड़ से अपनी ही जमीन पर आशियाना नहीं बना पा रहा फौजी
कानपुर महानगर। चकेरी पुलिस भले ही अपराधियों और अपराध को नियंत्रित करने में फिसड्डी हो लेकिन जमीन विवाद की झूठी शिकायत भी हो तो गजब की तत्परता दिखाती है। तभी तो फौज का एक जवान अपने ही प्लाट पर मकान बनाने से डर रहा है जबकि उसके पास जरूरी सभी दसतावेज मौजूद है।
मामला चकेरी के कोयला नगर का है जहाँ कुमाऊँ रेजिमेंट में रहकर देश की सेवा से रिटायर होकर आए उदयभान सिंह ने एक आशियाना बनाने का सपना देख एक किसान से उसकी जमीन पर 125 गज का एक टुकड़ा ले लिया। मगर फौज के इस जवान को क्या पता था कि उसके सपनो के आड़े कानपुर का भूमाफिया, जालसाज और पुलिस का महागठजोड सक्रिय है। जैसे ही उदय भान ने रिटायर मेन्ट के बाद मकान बनवाना शुरू किया इलाके के ही मास्टर माइंड छोटे यादव ने एक महिला को आगे कर अड़ंगा लगाना शुरू कर दिया। जबकि रजिस्ट्री से लेकर दाखिल खारिज और लेखपाल द्वारा पुलिस की मौजूदगी में लगाई गई वो रिपोर्ट भी फौजी के हक में जाती है जो स्थानीय लेखपाल ने स्थलीय निरीक्षण कर लगाई थी। उदयभान का आरोप है कि छोटेलाल यादव के बहकावे में आकर अन्नपूर्णा मिश्रा नाम की की महिला जो खुद को रिटायर शिक्षिका बताती है उसने पुलिस से 100 नम्बर पर शिकायत कर दी जिस पर बिना किसी स्टे या आर्डर के स्थानीय पुलिस ने मकान का काम रोक दिया और उल्टे  उसे ही धमकाने लगे ।थाने और चौकी के तमाम चक्कर काटने के बाद और सभी जरूरी दस्तावेज दिखाने के बाद तत्कालीन थाना प्रभारी पीके शुक्ला ने उदयभान को मकान बनाने की इजाजत दे दी।इसके बावजूद महिला जब तब 100 नम्बर पर सूचना देकर काम मे बाधा पहुंचाती रही। ऊबकर फौजी ने अपनी समस्या सैनिक कल्याण तक पहुंचाई और साथ ही मुख्यमंत्री शिकायत हेल्प लाइन1076 पर भी इस मामले की शिकायत की।बकौल उदयभान इसके बाद उसने निर्माण कार्य पुनः प्रारम्भ कर दिया।मकान की छत भी डलवा ली लेकिन 31 मई को फिर एक बार कोयला नगर चौकी की पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया साथ ही उदयभान को हड़काकर चौकी आकर मिलने को कहा। आज यानी शुक्रवार को जब फौजी उदयभान अपने बहनोई जो कि रिटायर्ड जीसीओ है के साथ चौकी पहुंचा तो वहाँ मौजूद पुलिस कर्मियों ने हड़काते हुए कहा कि अगर अब दोबारा निर्माण शुरू कराया तो इतने मुकदमे लाद देंगे कि झेल नही पाओगे। पीड़ित फौजी और उसका परिवार दहसत में है और सैनिक कल्याण बोर्ड के साथ उच्च प्रशासनिक अधिकारियो से गुहार लगाने की तैयारी कर रहा है ताकि वो अपने और अपने परिवार के लिए एक अदद आशियाना तैयार कर सके।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
————————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular