Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeबेरोजगारी से परेशान अभ्यार्थियों ने किया विरोध प्रदर्शन

बेरोजगारी से परेशान अभ्यार्थियों ने किया विरोध प्रदर्शन

join us-9918956492——–
बेरोजगारी से परेशान अभ्यार्थियों ने किया विरोध प्रदर्शन
राजधानी यूपी में प्रदर्शन का ताण्डव लगा हुआ है एक तरफ नौकरी पाने के बावजूद सैलरी न मिलने पर विभिन्न कर्मचारी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं वही दुसरी तरफ डीग्री धारक अभ्यार्थी बेरोजगारी से परेशान नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं ऐसे में मंगलवार को फिर लखनऊ राजधानी में बेरोजगारी से मार झेल रहे 34716 पुलिस अभ्यर्थियों का एक समूह अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन करने के लिए विधानभवन के पहुंच गया।
प्रदेश के कोने – कोने से आये अभ्यर्थी यहाँ विधानभवन का घेराव करते इससे पहले ही मौके पर मौजूद पुलिस बल ने अभ्यर्थियों को रोक दिया। बाद में नाराज़ अभ्यर्थियों ने बापू भवन के सामने सड़क जामकर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। 
आप को बता दे कि अखिलेश सरकार में 29 दिसम्बर 2015 को पुलिस भर्ती के 34716 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। प्रदेश के सभी डीग्री धारक  अभियर्थियों ने आवेदन किया और बाद में परीक्षा की सारी प्रक्रिया भी पूरी कर ली। परीक्षा परिणाम घोषित करने का समय आया तो रणविजय सिंह नाम के शख्स ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर दी। मामले में सुनवाई हुई और उच्च न्यायालय ने परीक्षा परिणाम घोषित करने पर रोक लगा दी। मामले में पुलिस  भर्ती का परिणाम 20 जनवरी 2017 को सुरक्षित कर लिया गया था लेकिन बाद में सत्ता बदल गई लेकिन परिणाम घोषित नहीं हुआ है। प्रदर्शकारी अभ्यर्थियों का आरोप है कि मामला हाई कोर्ट में चल रहा है और 15 सितंबर को मामले में सुनवाई भी हुई थी लेकिन सरकार की ओर से कोई उचित पक्ष नहीं रक्खा गया। 
अभ्यर्थियों का आरोप है कि सरकार की मंशा में ही खोट है यही वजह है कि सरकार मामले में सही ढंग से कार्रवाई नहीं कर रही है। मामले में अगली सुनवाई 9 अक्टूबर को होनी है और अभ्यर्थियों की मांग है कि सरकारी अगली सुनवाई में न्यायालय में उचित पक्ष रक्खे। कई बार धरना – प्रदर्शन कर चुके और लाठी खा चुके अभ्यर्थी एक बार फिर सड़क पर उतर चुके है और उनकी मांग सिर्फ यही है कि मामले में सरकार न्यायालय में उचित पैरवी करें। काफी देर तक चले धरना – प्रदर्शन के बाद एक बार फिर अभ्यर्थियों को कोरा आश्वासन दिया गया है जिसके बाद अभ्यर्थियों ने फिलहाल धरना  प्रदर्शन स्थगित कर दिया|
सतीश संगम की रिपोर्ट ———————
————————————————————————————————————-
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular