प्रियंका की कांग्रेस के ज़मीनी हक़ीक़त जानने के सवालों से घबराये कांग्रेसी 

0
86
पहले ही दिन के तेवर से तय ज़मीनी नेताओं को मिलेगी तरजीह,
सय्यद काज़िम रज़ा शकील 
लखनऊ।कल रोडशो के बाद जयपुर गयी प्रियंका गाँधी ने आज कांग्रेस मुख्यालय आते ही लगभग 20 साल पर्दे के पीछे की राजनीती का चेहरा आज सामने लाकर सबको हैरान कर दिया आज लोसकभा क्षेत्रों और कई जनपदों की मैराथन बैठक के पहले ही दिन प्रियंका गाँधी के ज़मीनी हक़ीक़त को सामने वाले सवालों से नेता परेशान हो उठे।  राहुल गांधी ने कहा था कि हेलीकॉप्टर में उडऩे वालों से काम नहीं चलेगा, सड़कों पर लडऩे वालों को आगे लाएं प्रियंका गाँधी ने इसको चरितार्थ करने का बीड़ा उठाया।  प्रियंका गाँधी ने पहले ही दिन इशारा कर दिया कि पद और ज़िम्मेदारी उसी को जो ज़मीनी हक़ीक़त को जानता होगा।  प्रियंका ने  मंगलवार को मंझे हुए राजनेता की तरह अपनी राजनैतिक पारी की शुरूआत की। कांग्रेस महासचिव व पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ माल एवेन्यू स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंची प्रियंका गांाधी ने नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ मैराथन बैठकों का सिलसिला शुरू किया। प्रियंका गांधी ने पार्टी नेताओं व चुनिन्दा कार्यकर्ताओं से वार्ता कर प्रदेश में संगठन की कमजोर स्थिति की जानकारी ली। मंगलवार को प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ, मोहनलालगंज, उन्नाव, बाराबंकी, अमेठी और रायबरेली जिलों से आए नेता व कार्यकर्ताओं संग चर्चा कर संगठन के बारे में बात की। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रामपुर, मेरठ, मुरादाबाद सहित अन्य जिलों के नेता व कार्यकर्ताओं संग बैठक की।
प्रदेश में संगठन की हकीकत से रूबरू होने के लिए मंगलवार को पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से हुई भेंट के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बुनियादी सवालों से पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के होश उड़ गये। उन्होंने पहले दिन की बैठक में यह संदेश दे दिया कि वह प्रदेश जीतने का दृढ़ निश्चय साथ लेकर आयी हैं। प्रियंका ने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से बुनियादी सवाल जैसे आपका बूथ नम्बर, आपके बूथ पर पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिले वोटों की संख्या, पार्टी में मिले पद की बुनियाद, संगठन में किन गतिविधियों को अंजाम दिया, पूछ कर नेताओं के होश उड़ा दिये। यही नहीं उन्होंने नेताओं व कार्यकर्ताओं से स्पष्टï पूछा कि पार्टी को कहां और किस तरह से नुकसान हो रहा है, प्रदेश में पार्टी बढ़ क्यों नहीं पा रही। एक से डेढ़ घंटे तक चली भेंट के दौरान प्रियंका ने हर नेता व कार्यकर्ता से परिचय प्राप्त करने के बाद सवाल-जवाब किये। बैठक से लौटने वालों के चेहरे बता रहे थे कि प्रियंका के नेतृत्व में काम करने के लिए संगठन और राजनीति की बुनियादी जानकारी के साथ ही जमीन पर रह कर काम करना होगा। नेहरू भवन की इमारत से बाहर आने वाले नेता व कार्यकर्ताओं को दूसरे जिलों से आए कार्यकर्ता घेर कर पूछते रहे कि क्या पूछा गया। प्रियंका गांधी ने पहले दिन की बैठक में ही एहसास करा दिया कि संगठन और राजनीति की जमीनी हकीकत से दूर नेता संगठन में पद और उम्मीदवारी की उम्मीद छोड़ दें।
मंगलवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राजधानी सहित आधा दर्जन जिलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं से भेंट की। नेताओं व कार्यकर्ताओं से हुई वार्ता और चर्चा से प्रियंका खुश नहीं दिखीं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में स्पष्टï कहा था कि प्रदेश में कांग्रेस कमजोर नहीं रह सकती। इसीलिए प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को दी है। मंगलवार को भेंट के दौरान प्रियंका प्रदेश में संगठन की जमीनी हकीकत से रूबरू हुई, जो खुश करने लायक नहीं है। पहले दिन की बैठक में उन्हें संगठन के ढांचे में कमी नजर आयी। पहले दिन की बैठक में ही प्रियंका को इस बात का पता चल गया कि प्रदेश में कांग्रेस तीन दशक से सत्ता से दूर क्यों है। जब धरातल पर संगठन ही कमजोर है तो सत्ता की लड़ाई किस तरह लड़ी जा सकती है। नेता कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा में बातों ही बातों में प्रियंका ने संगठन में बदलाव के भी संकेत दिये।
कांग्रेस प्रवक्ता अशोक ङ्क्षसह ने आज की मैराथन बैठक पर कहा कि प्रियंका गांधी के दिशा निर्देश कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि २०१९ में लोकसभा में परचम लहराने के बाद २०२२ में प्रदेश सरकार बनाने में प्रियंका गांधी के दिशा निर्देश काफी कारगर होंगे।
प्रियंका से मिल रोने लगे महादीन रावत
गोसाईगंज ब्लॉक अध्यक्ष महादीन रावत ने मंगलवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से भेंट की। प्रियंका गांधी से भेंट के दौरान महादीन रावत ने इस बात पर नाराजगी जताई कि पिछले तीन दशक से कांग्रेस की राजनीति में हूं, मगर आज तक प्रदेश अध्यक्ष से भेंट नहीं हो सकी। आप कल आईं और आज मैं आपके सामने बैठा हूं। इतना कह महादीन की आंखें भर आईं।
नेताओं संग सेल्फी लेते रहे कार्यकर्ता
मंगलवार को कांग्रेस महासचिवों प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बैठक को लखनऊ पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी नेताओं के संग सेल्फी लेने में मशगूल रहे। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नेताओं ने पार्टी प्रवक्ता राशिद अल्वी, मीम अफजल, सांसद डॉ. संजय सिंह, पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, नेता विधान मंडल दल अजय कुमार लल्लू, नेता विधान परिषद दल दीपक सिंह सहित अन्य नेताओं के साथ मौके का फायदा उठाते हुए सेल्फी ली। बैठक में राजकुमारी रत्ना सिंह भी शामिल हुईं।
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here