Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeपरमावतार श्री कृष्ण में फिर लौटेंगे सुपरहीरो कन्हैया

परमावतार श्री कृष्ण में फिर लौटेंगे सुपरहीरो कन्हैया

BRIJENDRA BAHADUR MAURYA………..

सुपरहीरो कन्हैया रिटर्न इन परमावतार श्री कृष्ण
परमावतार श्री कृष्ण में फिर लौटेंगे सुपरहीरो कन्हैया

लखनऊ  । माखन-चोर, मनमोहन, मुरलीमनोरहर, सारथी, भगवान कृष्ण को उनके भक्त इस तरह के कई प्यार भरे नामों से पुकारते हैं। इन सबसे प्रभावशाली भगवान कृष्ण रूप से सभी प्यार करते हैं। एण्ड टीवी द्वारा एक नये शो- परमावतार श्री कृष्ण की पेशकश की जा रही है। बुधवार को सीरियल में भगवान विष्णु का किरदार निभा रहे विशाल करवाल और नन्हे नटखट कन्हैया का चुलबुला रोल निभा रहे 4 साल के निर्णय समाधिया राजधानी के मेहमान बने । विशाल पहले भी कई सीरियल और फिल्मों में अभिनय कर चुके है और जल्द ही लखनऊ में फिल्माई गयी उनकीं फिल्म बारात कम्पनी रिलीज होने जा रही है । चार वर्षीय निर्णय रुपहलें परदे की तरह बातचीत में भी नटखट दिखाई दिये । पूछे जाने पर नन्हे निर्णय बताया कि वह कक्षा केजी के छात्र है और बिना पूछे बताया कि उनकीं मम्मी उनकीं पढ़ाई और शूटिंग में एडजेस्टमेंट कर लेती है ।
विशाल करवाल ने कहा कि इस सीरियल में गोकुल के नंदलाल से भगवान श्री कृष्ण बनने तक की कृष्ण की कहानी दिखाई जायेगी। इसमें उन विभिन्न लीलाओं के पीछे की कहानियां दिखाई जायेंगी । पेनिनसूला पिक्चर्स द्वारा निर्मित इस शो का प्रसारण 19 जून से प्रत्येक सोमवार-शुक्रवार को रात 8.30 बजे एण्ड टीवी पर किया जायेगा।
टीवी सीरियल द्वारिकाधीश में कृष्णा का किरदार निभा चुके विशाल ने इस शो के बारे में बताते हुये कहा कि कहा जाता है कि कृष्ण भगवान विष्णु के कई अवतारों में से एक है। इसलिये एक तरह से इस भूमिका में मैंने ग्रेजुएट कर लिया है। मुझे लगता है कि माइथो शैली का अपना आकर्षण है और माइथो के लिये शूटिंग करते समय जो ऊर्जा मुझे मिलती है, उसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। हम सभी भगवान कृष्ण के बारे में कहानियां पढ़कर बड़े हुये हैं और मेरे लिये वह किसी सुपरहीरो से कम नहीं हैं। उनकी कहानियों को बार-बार कहे जाने की जरूरत है, ताकि भावी पीढ़ी को प्रेरणा मिल सके। इस शो में कृष्ण की भूमिका निभा रहे निर्णय बहुत प्यारे हैं और वह अपने आस-पास के सभी लोगों खुश कर देते हैं।
उन्होनें बताया कि परमावतार श्री कृष्ण में न सिर्फ कृष्ण की जिंदगी के विभिन्न पहलुओं को दिखाया जायेगा, बल्कि उनके एक सुपरहीरो बनने की वास्तविक अभिव्यक्ति भी प्रदर्शित की जायेगी। पूरी दुनिया जानती है कि कृष्ण का जन्म किसी चमत्कार से कम नहीं था। बचपन में उन्होंने अपने दर्शन से अपने से बड़ों को चैंकाया और बड़े होने पर उन्होंने जिंदगी जीने के नये तरीके बनाये और नियमों को परिभाषित किया। भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण ने समाज के हित में परिवर्तन के कारक के रूप में कार्य किया।

भव्य सेट्स, आकर्षक काॅस्ट्यूम्स और आभूषण एवं उन्नत स्पेशल इफेक्ट्स के साथ यह शो दर्शकों को एक आनंददायक अनुभूति देने का वादा करता है। इस शो में 4 साल के प्रतिभाशाली निर्णय समाधिया नटखट कान्हा का किरदार निभा रहे हैं और खूबसूरत अभिनेत्री गुनगुन उपारी उनकी यशोदा मैया बनेंगी। प्रतिभाशाली सचिन श्राॅफ नंद बाबा की भूमिका निभायेंगे। उनके अलावा गुल्की जोशी (देविका), चैतन्य चैधरी (वासुदेव) और मनीष वाधवा (कंस) भी शो में नजर आयेंगे। इस शो में विशाल करवाल भगवान विष्णु के रूप में कृष्ण लीलाओं के रहस्यों से पर्दा उठायेंगे और देवी लक्ष्मी के रूप में उनके साथ होंगी नेहा सरगम।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular