Friday, March 13, 2026
spot_img
HomeMarqueeपटाखा के अस्थाई लाइसेंसयों द्वारा डीएम के आदेशों की उड़ाई जा रही...

पटाखा के अस्थाई लाइसेंसयों द्वारा डीएम के आदेशों की उड़ाई जा रही धज्जियां

JOIN US-9918956492———–
पटाखा के अस्थाई लाइसेंसियों द्वारा डीएम के आदेशों की उड़ाई जा रही धज्जियां
गोरखपुर/सहजनवा। दिवाली के त्योहार पर तहसील क्षेत्र में पटाखे की दुकानों को लेकर असमंजस के हालात पर विराम लग गया है। प्रशासन ने मुरारी इंटर कॉलेज के प्रांगण में दुकानों को लगाने के लिए हरी झंडी दे दी है जिसके बाद दुकानें सजा दी गई हालांकि दुकानदारों को सुरक्षा के इंतेज़ाम करने का आदेश दिया गया है लेकिन यह आदेश बेअसर साबित हो रहा है ।
वही घघसरा बाजार में 6 दुकान के लिए लाइसेंस जारी किया गया जबकि  कुल 26 दुकानें लगाई गई हैं । अवैध पटाखे की दुकानों को लेकर प्रशासन में पुलिस के जिम्मेदार चुप बैठे हैं।
3 वर्ष पहले जब लाइसेंस जारी होने के पहले ही सहजनवा में पटाखा बिक्री के लिए लगी दुकानों में आग लग गई थी । इसके बाद प्रशासन ने लाइसेंस जारी करने से साफ इंकार कर दिया था । जबकि इस बार 26 लोगों का स्थाई लाइसेंस जारी किया गया है । प्रशासन की ओर से मुरारी इंटर कॉलेज सहजनवा के प्रांगण में जाकर जगह चिन्हित कर के दुकानदारों को दे दिया गया । यह अस्थाई लाइसेंस सिर्फ 2 दिनों के लिए जारी हुआ है। 
वही घघसारा बाजार में अवैध पटाखों की दुकानों के खिलाफ कार्रवाई करने से पुलिस कतरा रही है हालांकि इस संबंध में उप जिलाधिकारी सहजनवा दिनेश मिश्र से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि अगर बिना लाइसेंस की कोई दुकानदार दुकान लगाया हुआ है तो जांच कराकर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दे दिया गया है।
बताते चलें कि जिला अधिकारी का सख्त आदेश हुआ है कि जिन लोगों को भी अस्थाई लाइसेंस  दिया गया है। वह लोग अपनी दुकान में केवल 5 किलो वजन तक के पटाखे की बिक्री कर सकते हैं वह भी पैकेट के साथ लेकिन सहजनवा तहसील क्षेत्र में देखा गया है कि एक एक दुकान पर लगभग एक एक कुंटल से अधिक पटाखे लगाए गए हैं यहां तो खुलेआम जिलाधिकारी के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
हालांकि लाइसेंस में सीधे तौर पर निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक दुकानदार अपनी दुकान के पास बोरी में भरकर बालू बाल्टी में पानी सहित अग्निशमन यंत्र की भी व्यवस्था के रहेंगे और दुकान के तीनों तरफ टीन शेड लगाया जाए लेकिन दुकान तो लग गई हैं और कोई व्यवस्था नहीं किया गया है । ऐसे में यहां कोई घटना या दुर्घटना हो जाती है तो इसका जिम्मेदार जिम्मेदार कौन होगा ।
—————————————————————————————————————-
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular