Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeNationalनिवेश के लिए सोना खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर

निवेश के लिए सोना खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर

 पढ़े पूरी खबर———————– 
निवेश के लिए सोना खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने सॉवरेन गोल्‍ड बांड स्‍कीम में सोना खरीदने की लिमिट को बढ़ाकर चार किलो तक कर दिया है। यानी अब कोई भी व्यक्ति सालाना 4 किलोग्राम तक सोना खरीद सकता है।

अभी तक यह लिमिट 500 ग्राम प्रति वर्ष थी। वहीं, ट्रस्‍ट के लिए इस लिमिट को बढ़ाकर 20 किलोग्राम प्रति वर्ष कर‍ दिया गया है। इसके अलावा अन्य नियमों में भी सुधार किया जा रहा है, जिससे इस योजना को खरीदारों के लिए अधिक आकर्षक बनाया जा सके।

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह सीमा वित्तीय वर्ष के आधार पर होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय मंत्रिपरिषद ने वित्त मंत्रालय को विभिन्न ब्याज दरों के साथ इन बांडों के लागू करने की मंजूरी दे दी। कैबिनेट के इन बदलावों के बाद अब अब संयुक्त हिन्‍दू परिवार भी 4 किलो तक गोल्ड खरीद सकेंगे।

निवेश की इस लिमिट में बैंकों और वित्तीय संस्थानों के पास गिरवी रखे बांड शामिल नहीं होंगे। इस लिमिट में निजी गोल्‍ड शामिल नहीं किया जाएगा। वित्त मंत्रालय नेशनल स्टाक एक्सचेंज, बंबई शेयर बाजार और डाक विभाग के साथ विचार विमर्श करके इस सुविधा के तौर तरीके को अंतिम रूप देगी।

https://www.youtube.com/watch?v=j3zpe5yTHd4&t=3s


डाउनलोड करें गूगल प्ले स्टोर से avadhnama news app और रहें हर खबर से अपडेट।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular