Friday, March 13, 2026
spot_img
HomeMarqueeनगर निकाय की चुनावी घोषणा के बाद पार्टियों का बदलता रुख

नगर निकाय की चुनावी घोषणा के बाद पार्टियों का बदलता रुख

join us-9918956492—————————-

नगर निकाय की चुनावी घोषणा के बाद पार्टियों का बदलता रुख

पिछले महीने राजधानी दिल्ली में हुए नगर निकाय चुनाव के बाद देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश में भी निकाय की चुनावी घोषणा हो चुकी है। जिसमें विभिन्न पार्टियाँ अपनी अपनी चुनावी रणनीतियों


के जरिए सत्ता पाने में लगी हुई हैं कि किस तरह से हम नगर निकाय पर सत्ता अपनी जमा सके।
बात करे चुनावी रणनीति की तो यूपी में इस बार आम आदमी पार्टी भी नगर निकाय पर सत्ता हासिल करने के लिए अखाड़ा में कुदी हुई है। जिसके तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता निकाय चुनाव में सत्ता हासिल करने के लिए प्रचार प्रसार में जूटे हुए है।
आप को बता दे कि जिस तरह  देश और प्रदेश में भाजपा अपनी बहुमत की सरकार बनाई हुई है ऐसे में यही लगता है कि दिल्ली नगर निकाय चुनाव के बाद यहाँ पर भी निकाय चुनाव में सत्ता बनाएंगी
लेकिन सत्ता में न रहने वाली पार्टियाँ भी चुनावी रणनीति को तैयार करने में पीछे नहीं है। जैसे में कांग्रेस, समाजवादी, व बहुत समाज पार्टी भी नगर निगम पर कब्जा करने में लगी हुई है।

नगर निकाय के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह के आदेशानुसार नगर निगम में कुल 199 नगर पालिका,  438 नगर पंचायतों
नये इस बार नये बने नगर निगम मथुरा व वृन्दावन की सीटों पर चुनावी घोषणा के मुताबिक दाखिला करवाने का समय 20 अक्टूबर है, और इस बार चुनावों में वोटिंग करने की प्रक्रिया ईवीएम से नहीं बल्कि वैेलेट पेपर के जरिए होगी।
राजधानी में नगर पंचायत की आठ में से पांच सीटें सामान्य हो गई है। जबकि पिछले चुनावों में मात्र एक सीट मलिहाबाद की ही सामन्य वर्ग की थी। जो सीटें सामान्य हुई है।उनमें राजधानी की सबसे बड़ी नगर पंचायत बीकेटी, अमेठी, गोसाईगंज,महोबा, इटौंजा, है इसके अलावा नगराम, एससी, काकोरी और मलिहाबाद, को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।

नगर निकाय के अधिकारियों के मुताबिक
लखनऊ, कानपूर, मेरठ, फिरोजाबाद, वाराणसी व गाजियाबाद से 16 नगर निगमों में से 6 नगर नियमों में महापौर की सीट महिलाओं का के लिए आरक्षित की गई है। इस बार नगर निकाय की वार्ड संख्या में बढोत्तरी हुई है जिनकी संख्या 70 से 80 हो चुकी है। जिसमें 40 वार्ड में से 40 आरक्षित है।पिछड़ी जाति के लिए 20 और अनुसूचित जाति के लिये 6 निर्धारित की गई है।
निकाय चुनाव के प्रभारी शत्रुध्न सिंह के मुताबिक नगर निगम के 110 वार्डो में वोटों की गणना के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर चुनाव में तैनात ड्यूटी कर्मियों के प्रति कार्रवाई की जायेगी।

https://www.youtube.com/watch?v=8UJRVI9C1xU&t=4s


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular