SATEESH SANGAM
धोखाधड़ी के विरूद्ध,भाजपा विधायक पर चौधरी परिवार ने किया केस दर्ज

भाजपा विधायक द्वारा 40 एकड़ जमीन पर जबरन कब्जा करने तथा उसी जमीन पर अवैधानिक तरीके से कालेज खोलने के मामले में चौधरी परिवार ने केस दर्ज किया।
लखनऊ के मोहनलालगंज में स्थापित डा
ओपी चौधरी एजूकेशनल ट्रस्ट पर भाजपा विधायक अनुराग सिंह ने अवैध कब्जा किया है जिसको लेकर चौधरी परिवार ने प्रेस वार्ता की।

चौधरी परिवार का मानना हैं कि उनके 40 एकड़ जमीन पर कब्जा करने के लिए भाजपा विधायक व उनकी पत्नी स्नेहा सिंह ने फर्जीवाड़ा किया और सन 2011 में एक साथ 86 रजिस्ट्री दिखाकर उक्त ट्रस्ट की जमीनों को बेच दिया
आप को बता दे स्वर डा ओपी चौधरी की पत्नी रामदुलारी व पुत्री सुधा, सरिता ने आगे बात करते हुए बताया कि इस धोखाधड़ी को लेकर जिला जज लखनऊ के समक्ष वाद संख्या 82/2013 दाखिल किया है जिसमें एक यथास्थिति बनाये रखने का आदेश पारित किया गया तथा ट्रस्ट की सम्पत्तियों पर भी रोक लगा दी।
आगे बात करते हुए बताया कि भाजपा विधायक विवादित जमीन पर लगातार निर्माण करते रहे तथा कई एकड़ भूमि होने का झूठा शपथ पत्र को छिपाते रहे
और पिछले साल यानी 2016 में उसी जमीन पर आयुर्वेदिक कालेज खोलने के लिए एनओपी प्राप्त कर ली।
इसी फर्जीवाड़े को लेकर चौधरी परिवार ने जून 2017 को मा0 मुख्यमंत्री जी को भी एक प्राथना पत्र देकर उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
https://www.youtube.com/watch?v=w6cdBpoBLvo





