Friday, April 17, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshदो सगे भाईयो समेत तीन लोगो की बहराईच मे सड़क हादसे मे...

दो सगे भाईयो समेत तीन लोगो की बहराईच मे सड़क हादसे मे मौत 

लखनऊ के दो सगे भाईयो समेत तीन लोगो की बहराईच मे सड़क हादसे मे मौत
लखनऊ।  लखनऊ से बहराईच अपनी बहन को पहुॅचा कर घर वापस आ रहे दो सगे भाईयो समेत तीन लोगो की शुक्रवार की सुबह बहराईच के फ़क़रपुर के पास टाटा मैजिक गाड़ी और हुन्डई एसेन्ट कार से हुई आमने सामने की अक्कर मे दर्दनाक मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पहुॅची फ़क़रपुर पुलिस ने शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घायलो को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। हादसे मे दो सगे भाईयो की मौत की खबर जब लखनऊ के सआदतगंज उनके घर पहुॅची तो वहा कोहराम मच गया । हादसे मे मारे गए दो सगे भाईयो के पिता का भी देहान्त हो चुका है । देर रात लखनऊ के ऐशबाग स्थित कर्बला मलका जहां में दफनाया गया।
इन्स्पेक्टर फरकरपुर केे डी चैधरी ने बताया कि घायलो मे से दो लोगो को मामूली चोटे आई थी जिन्हे इलाज के बाद छुटटी दे दी गई है दो का इलाज चल रहा है। हादसे का शिकार होकर मौत के मंुह मे समाए लोगो के शवो को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार पेशे से ड्राईवर 24 वर्षीय सज्जाद अली अपनी पत्नी नाज़िया माॅ फ़ातिमा बानो भाई और बहनो के साथ लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र के छोटे साहब आलम रोड बुनिया बाग मे रहते थे। सज्जाद गुरूवार की रात अपने छोटे भई 20 वर्षीय कासिम अली के साथ हुन्डई एसेन्ट कार मे सवार होकर अपनी बहन मासूमा और बहनोई आसिफ़ को बहराईच उसके घर पहुॅचाने के लिए गए थे। सज्जाद अपनी बहन को पहुॅचा कर वापस आ रहे थे तभी बहराईच के फकरपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत संत प्रतिज्ञ कालेज के पास सामने से आ रही एक टाटा मैजिक गाड़ी से उनकी कार की टक्कर हो गई । टक्कर इतनी भीषण थी कि हुन्डई ऐसेन्ट परखचे उड़ गए हुन्डई एसेन्ट में सवार सज्जाद अली और उनके छोटे भाई कासिम अली की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। इन्स्पेक्टर फक़रपुर केडी चैधरी ने बताया कि हादसे मे घायल हुए श्रावस्ती निवासी साजिद की अस्पताल मे इलाज के दौरान मौत हो गई वहीद और संदीप का इलाज जारी है उन्होने बताया कि हादसा कैसे हुआ इसकी जाॅच की जा रही है। हादसे मे मारे गए सभी तीन लोगो के शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बहराईच मे हुए दर्दनाक सड़क हादसे मे हुई दो सगे भाईयो की मौत की खबर जब उनके घर लखनऊ पहुॅची तो वहां कोहराम मच गया । परिवार के कई लोग तत्काल ही दुर्घटना स्थाल के लिए रवाना हो गए । बताया जा रहा है कि हादसे मे मारे गए सज्जाद के पिता निसार हुसैन का पहले ही देहान्त हो चुका है। बताया ये भी जा रहा है कि सज्जद अली और कासिम अली जिस बहन को पहुॅचाने बहराईच गए थे वो यहा अपनी छोटभ् बहन की शादी समारोह मे शामिल होने के लिए आई थी। तीन जुलाई को ही शादी हुई थी और शादी के एक सप्ताह के अन्दर ही खुशियो के घर मे मातम पसर गया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular