Monday, March 16, 2026
spot_img
HomeMarqueeदस घंटों में एक ही स्थान पर दो ट्रेने पटरी से उतर गईं

दस घंटों में एक ही स्थान पर दो ट्रेने पटरी से उतर गईं

join us-9918956492————-
सीतापुर: सीतापुर के ​नजदीक पिछले दस घंटों में एक यात्री गाड़ी और एक मालगाड़ी का इंजन एक ही स्थान पर पटरी से उतर गईं, हालांकि इसमें जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है. रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और उनका कहना है कि दो से तीन घंटे में पटरी ठीक हो जाएगी और यातायात शुरू हो जाएगा.

उत्तर पूर्व रेलवे के डीआरएम आलोक सिंह ने भाषा को बताया कि 54322 बुड़हल बालामऊ पैसेंजर ट्रेन का इंजन कल रात करीब दस बजे तथा एक मालगाड़ी का इंजन आज सुबह साढ़े सात बजे पटरी से उतर गया.

रेलवे के सूत्रों ने बताया कि पटरी उतरने के इस मामले में जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है, क्योंकि सीतापुर कैंट इलाके में जहां यह दोनों इंजन पटरी से उतरे है वहां अमूमन ट्रेन की गति काफी धीमी होती है. डीआरएम आलोक सिंह रेलवे के तकनीकी कर्मचारियों की टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए.

उन्होंने बताया कि पटरी को ठीक करने का काम किया जा रहा है. फिलहाल इस मार्ग पर कुछ ट्रेनों के रास्ते में बदलाव किया गया है. उन्होंने उम्मीद जताई कि शाम पांच बजे तक रेलवे पटरी दुरुस्त कर ली जाएगी. यातायात फिर से बहाल कर दिया जायेगा.

उनसे इस घटना के कारणों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसका पता जांच के बाद ही पता चलेगा. घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. गौरतलब है कि सात सितंबर को प्रदेश के सोनभद्र जिले में शक्तिपुंज एक्सप्रेस के सात डिब्बे पटरी से उतर गए थे. 19 अगस्त को खतौली में पुरी हरिद्वार उत्कल एक्स्प्रेस के छह डिब्बे पटरी से उतर गए थे जिसमें 20 यात्रियों की मौत हो गयी थी तथा करीब 80 यात्री घायल हो गए थे.

https://www.youtube.com/watch?v=WibAR5bvXQM


अवध न्यूज़ के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडिओ के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular