Thursday, May 2, 2024
spot_img
HomeMarqueeतीन दिवसीय सालाना गुरुमत समागम 24 को  तैयारियों लगभग पूर्ण, आज से...

तीन दिवसीय सालाना गुरुमत समागम 24 को  तैयारियों लगभग पूर्ण, आज से जुटेंगी संगतें

फरिहां। निजामाबाद नगर के इतिहासिक चरण पादुका साहिब गुरुद्वारा के तत्वधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 24  से 26 मार्च तक तीन दिवसीय सालाना महागुरुमत समागम का आयोजन किया गया है। सलाना जोड़ मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई है। गुरुवार से विभिन्न प्रांतों और जिलों से संगतों का आना शुरु हो जाएगा।
गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथि बाबा सतनाम सिंह ने बताया कि जहां-जहां गुरु के चरण पड़े हैं, वहां सलाना जोड़ मेले का आयोजन होता है। जिसमें दूर-दूर से सिख संगत आकर दर्शन पूजन करते हैं और संतो के प्रवचन सुनकर निहाल होते हैं। इसी क्रम में 24 मार्च से अखंड साहिब पाठ की शुरुआत के साथ इस सलाना जोड़ मेला, गुरुमत समागम की शुरुआत होगी। इस कार्यक्रम में इस गुरुद्वारे की सेवा संभाल करने वाले संत बाबा प्रीतम सिंह गुरुद्वारा गुरु का ताल आगरा स्वयं अपने जत्थे के साथ पधार रहे हैं। इसी क्रम में 25 मार्च को नगर कीर्तन तथा शस्त्र कला का प्रदर्शन संत सिपाही रणजीत अखाड़ा गुरुद्वारा दु:ख निवारण गुरुद्वारा गुरु का ताल आगरा द्वारा गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब से प्रारंभ होकर मेन बाजार में नगर भ्रमण करते हुए गुरुद्वारे पर समाप्त होगी। रात को नौ बजे से अगले दिन भोर में चार बजे तक गुरुद्वारा परिसर में रैन सवाई कीर्तन होगा। 26 मार्च को अखंड साहिब पाठ की संपूर्णता पर कीर्तन दरबार कथा प्रवचन के लिए दीवान हाल सजेगा, जहां पूरे प्रदेश ही नहीं बल्कि पंजाब उत्तरांचल व अन्य जगह से आए हुए संगते संतों के वचन सुनकर निहाल होंगे। इस समागम में अनेक पंथक विद्वान प्रचारक रागी सिंह संगतों का आना होगा। 26 मार्च को  देश के विभिन्न भागों से भारी संख्या में सिख समुदाय के लोग लंगर में भाग लेंगे। बाबा सतनाम सिंह ने बताया कि सभी संगतो के रूकने रहने व लंगर की व्यवस्था कर ली गई है, इसमें जनपद ही नहीं आस-पास के जनपदों से भी संगतों की सेवा बराबर मिल रही है। इस गुरुमत समागम में मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, पंजाब, लुधियाना, कानपुर, लखनऊ, बलिया, देवरिया, बाराबंकी, रायबरेली, सीतापुर, मुरादाबाद, हरदोई, जौनपुर, वाराणासी, चंदौली, मऊ, गाजीपुर, गोरखपुर, सिद्धार्थ नगर, फैजाबाद, इलाहाबाद, शाहजहांपुर,  अंबेडकरनगर की संगतें  भाग लेंगी। गुरुवार से संगतों का आना शुरू हो जाएगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular