Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeतहसील दिवस का आई जी जोन व कमिश्नर ने किया औचक निरीक्षण 

तहसील दिवस का आई जी जोन व कमिश्नर ने किया औचक निरीक्षण 

पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करे —————————————
हमसे जुड़ने के लिए सम्पर्क करे 9918956492 
PANCHDEV YADAV 
तहसील दिवस का आई जी जोन व कमिश्नर ने किया औचक निरीक्षण 
मलिहाबाद लखनऊ।तहसील सभागार मलिहाबाद में आयोजित तहसील दिवश में अचानक पंहुचे मण्डलायुक्त अनिल गर्ग और आईजी जोन जयनारायण सिंह ने कई फरियादियों की शिकायतें सुनने के बाद अधिकारियों को उचित आदेश दिये। वहीं तहसील दिवस में डीएम के आनें की राह देख रहे फरियादियों के लिये मंगलवार का दिन खास भी हो गया। क्योकि मण्डलायुक्त ने स्वयं ही कई फरियादियों के मामलें में कार्यवाही के आदेश दे दिये। तहसील दिवस में आयी कुल 152 शिकायतों में मौके पर 5 का निस्तारण किया गया।
   
तरौना गांव के पटटाधारक नन्हा ने प्रार्थनापत्र देकर फरियाद की है कि उनकी पटटे की जमीन पर गांव के रामलाल,राधेलाल,कल्लू आदि पर कब्जा किया जा रहा है। कब्जा करने वालें दबंगों द्वारा ग्राम समाज की भूमि नम्बर 1011,1005 पर खडी फसलों को भी बर्बाद कर दिया गया। शिकायतकर्ता की फरियाद सुनने के बाद कमिश्नर ने तहसीलदार सन्तोष राय व क्षेत्रीय लेखपाल एवं पुलिस की टीम को मौके पर जाकर जांच करनें एवं आवश्यक कार्यवाही करनें के लिये आदेशित किया गया।
 कस्बे की निराश्रित और गरीब रोजी बानों ने पेन्शन बनवाये जानें के लिये प्रार्थनापत्र दिया। रोजी ने बताया कि वह अकेली है और उसके जीवन की गुजर बसर का कोई भी जरिया नही है। जिस पर श्री सिंह ने बीडीओ नेहा सिंह को मामले की जांच कर उचित कार्यवाही के निर्देश दिये है। करीब डेढ बजे यहां पंहुचे मण्डलायुक्त एवं आईजी जोन ने तहसील मलिहाबाद की व्यवस्था परखी जिस पर वह सन्तुष्ट नजर आये। इसके साथ ही मण्डलायुक्त ने अपर जिलाधिकारी (भू-आध्याप्ति),एसडीएम सूर्यकान्त त्रिपाठी,तहसीलदार सन्तोष राय,नायब तहसीलदार धर्मेन्द्र सिंह व आर आर रमन को लम्बित वाद निबटानें के कार्य में तेजी लानें के लिये निर्देशित किया। तहसील दिवस निबटानें के बाद यह काफिला औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र मलिहाबाद पंहुचा। जहां मण्डलायुक्त और आईजी जोन ने विभिन्न किस्मों के आम के बारें में जानकारियां ली। यहां के अधिकारियों द्वारा इनके लिये आम के साथ चोखाबाटी की दावत का भी इन्तजाम किया गया। उद्यान में कुछ बागवानों ने मण्डलायुक्त के समक्ष आगरा एक्सप्रेस वे से मलिहाबाद को जोडनें का सुझाव रखा।
————————————————————————————————————-
हमें सभी जिलों में ब्यूरो चीफ, रिपोर्टर और विज्ञापन प्रतिनिधि की जरुरत है संपर्क करे-9918956492
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular