लखनऊ, संविधान के निर्माण में मुख्य भूमिका निभाने वाले डा0 भीमराव रामजी आम्बेडकर की 127वीं जयन्ती देश की राजनीतिक पार्टियों एवं तमाम संगठनों द्वारा अपने-अपने स्तर से कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शक्ति भवन के कार्मिकों द्वारा विगत वर्षों की भांति शक्ति भवन मुख्यालय अल्पाहार कक्ष में 25 अप्रैल को मनाया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक श्रीचन्द्र ने बताया कि डा0 आम्बेडकर की 127वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में शक्ति भवन में ‘‘बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी डाॅ भीमराव रामजी आम्बेडकर’’ विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन 25 अप्रैल को सांयः 3 से किया जा रहा है। विद्युत विभाग के लिए यह जयन्ती इसलिए भी विशेष है क्योंकि विभाग द्वारा ग्राम स्वराज योजना अन्तर्गत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति बहुल गांव में सौभाग्य योजना अन्तर्गत विशेष विद्युत शिविर लगाकर मुफ्त संयोजन दिए देकर उनके घरों को रोशन किया जाएगा।

मीडिया प्रभारी राजेन्द्र विक्रम ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विचार गोष्ठी में ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा मुख्य अतिथि तथा राज्य मंत्री मोहसिन रज़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे तथा समाज एवं विभाग के प्रबुद्धजन भी कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





