Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeजोगिया भेष में हाईटेक तरीके से लूट करने वाले आशियाना में धरे...

जोगिया भेष में हाईटेक तरीके से लूट करने वाले आशियाना में धरे गये

BRIJENDRA BAHADUR MAURYA…………
साधु के भेष में लुटेरों ने मचा रखा था आतंक
जोगिया भेष में हाईटेक तरीके से लूट करने वाले आशियाना में धरे गये 
फ़ोटो-पुलिस की गिरफ्त में अपराधी
लखनऊ । यदि आप दोपहर के समय घर पर अकेली है तो ये खबर पढ़ कर सावधान हो जाईये । जोगिया भेष में हाईटेक लुटेरें आपके गहने साफ करने या दुगने करने के लिये दस्तक दे सकते है । राजधानी के आशियाना थाने में एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है । जोगिया भेष में हाईटेक लुटेरें घर पर अकेली महिला को पा कर नाना प्रकार से टप्पेबाजी कर लूट रहे थे ।
हाईटेक तरीके से लूट की घटना को जोगी के भेष में लखनऊ और आस पास के जिलों में लोगो के साथ टप्पेबाजी करने वाले दो शातिर अपराधियों को आशियाना पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी कैंट के मुताबिक इन चोरों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार किये गए अभियुक्त अल्लारखा निवासी बछरावां, रायबरेली तथा मोहम्मद शिबू निवासी बछरावां, रायबरेली के है। फिलहाल इनका सरगना मकसूद पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
गिरफ्तारी के दौरान लूटे हुए सामानों में दो सोने की चैने, एक गहने तोलने की मशीन, एक वेगनआर कार यूपी 32 जी वाई 0119 अभियुक्तों से बरामद की गयी है ।
अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ सुधाकर पांडेय, एसआई विनोद सिंह, एसआई शहाबुद्दीन, एसआई दुर्गा सिंह, का०विमल यादव और का०प्रिंस यादव मुख्य रूप से शामिल रहे ।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular