मथुरा। जवाहर बाग कांड प्रकरण में सीबीआई की टीम सोमवार को मथुरा के पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पहुंची। यहां अफसरों ने जवाहर बाग हिंसा के दिन मौजूद रहे अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए। सीबीआई की टीम यहां तीन दिन रहेगी।

2 जून 2016 को कब्जा धारियों से जवाहर बाग को खाली कराने में हुए खूनी संघर्ष में दो पुलिस अधिकारी तत्कालीन एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसओ बलदेव संतोष कुमार सहित 29 लोगों की मौत हुई थी। और सैकड़ों लोग घायल हुए थे। इस घटना के बाद प्रदेश की सरकार पर भी सवाल उठे थे। इस घटना की सीबीआई टीम जांच कर रही है और मथुरा के अधिकारियों के बयान दर्ज किए गए जवाहर बाग कांड के दौरान जितने भी अधिकारी यहां तैनात थे उन सभी से सीबीआई टीम बयान ले रही है सीबीआई यह पड़ताल में लगी हुई है। आखिर किस किस अधिकारी की क्या कमी थी। जांच के दायरे में आए अधिकारियों में खौफ है। कई अधिकारियों पर जांच की तलवार लटक रही है।

अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





