join us-9918956492——————
छोटे पर्दे पर बड़ा धमाका- टाटा स्काई अपने मुंबई फिल्म फेस्टिवल-2017 में टीवी दर्शकों के लिए ला रहा है सिनेमा के अनदेखे और अमूल्य रत्न
फेस्टिव सीजन की शुरुआत में ही खुशखबरी! और यह खबर भारतीय बाजार के लिए विशेष रूप से अनुकूलित इंटरैक्टिव सेवाओं को लॉन्च करने के लिए पहचाने जाने वाले भारत के अग्रणी कंटेंट डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म टाटा स्काई की तरफ से आई है। यह वक्त है टाटा स्काई मुंबई फिल्म महोत्सव का, जिसमें दर्शक भारत के दूरदराज के इलाकों की फिल्मों के साथ-साथ दुनियाभर की पुरस्कृत और समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्में देख पाएंगे। फिल्म महोत्सव दो महीने तक चलेगा और इस दौरान दर्शक अपने घर पर ही आरामदायक माहौल के बीच इन फिल्मों का आनंद ले पाएंगे। ये फिल्में टाटा स्काई पर विशेष रूप से उपलब्ध हैं और स्टार के साथ जियो मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल के लिए जुटाई गई हैं।

गौरतलब है कि वर्ष 2016 में टाटा स्काई मुंबई फिल्म फेस्टिवल का सफल आयोजन किया गया था, जिसमें टाटा स्काई के दर्शकों के लिए बिना किसी अतिरिक्त लागत के 20 से अधिक फिल्मों की स्क्रीनिंग की गई थी। इसी क्रम में आज कंपनी ने सिनेमा पारखियों के लिए पहले से बड़े और बेहतर टाटा स्काई मुंबई फिल्म फेस्टिवल का एलान किया। अपनी इस कोशिश के जरिए टाटा स्काई देशभर के अपने दर्शकों के लिए विशेष तौर पर भारत का ऐसा बेहतरीन सिनेमा लेकर आएगा, जो दर्शकों को आसानी से उपलब्ध नहीं हो पाता।
टाटा स्काई के चीफ कंटेंट ऑफिसर श्री अरुण उन्नी कहते हैं, ‘पिछले साल टाटा स्काई मुंबई फिल्म महोत्सव को मिली प्रतिक्रिया से यही संकेत मिला था कि उच्च गुणवत्ता वाली और समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्मों के लिए एक बड़ा दर्शक है, जिससे हमें इस दिशा में आगे बढने और और सिनेमा के इन छिपे हुई रत्नों को सामने लाने में मदद मिली। टाटा स्काई खुद को एक सामग्री और ऑडियंस डिस्कवरी प्लेटफॉर्म के रूप में देखता है, जहां हमारा उद्देश्य हर साल उच्च गुणवत्ता वाली फिल्मों को व्यापक दर्शकों के सामने प्रदर्शित करना है। हमारी कोशिश है कि हम देशव्यापी प्लेटफॉर्म पर महान भारतीय कला और अच्छी प्रतिभा का सहयोग करें, विशेष रूप से प्रमुख सांस्कृतिक केंद्रों के बाहर के क्षेत्रों में, जहां फिल्म समारोहों की पहुंच अन्यथा मुश्किल है।’
——————————————————————————————————————–
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





