Saturday, May 4, 2024
spot_img
HomeMarqueeकाॅक्स एंड किंग्स के करण आनंद को फ्रेंच सरकार ने टूरिज्म में...

काॅक्स एंड किंग्स के करण आनंद को फ्रेंच सरकार ने टूरिज्म में गोल्ड मैडल प्रदान कर सम्मानित किया

join us-9918956492——————-
काॅक्स एंड किंग्स के करण आनंद को फ्रेंच सरकार ने टूरिज्म में गोल्ड मैडल प्रदान कर सम्मानित किया
काॅक्स एंड किंग्स के रिलेशनशिप एंड सप्लायर मैनेजमेंट हैड श्री करण आनंद को फ्रेंच सरकार की ओर से मुम्बई के फ्रेंच काउंसलेट में आयोजित समारोह में टूरिज्म के लिए प्रतिष्ठित गोल्ड मैडल (मैडले डी आॅर ड्यू टूरिज्मे) प्रदान कर सम्मानित किया गया। फ्रेंच सरकार की ओर से पर्यटन क्षेत्र में किसी भारतीय को पहली बार ऐसा गोल्ड मैडल दिया गया है। 
श्री आनंद को यह गोल्ड मैडल मुम्बई में फ्रांस के काउंसल जनरल यूस पेरिन ने प्रदान किया। उन्हें यह सम्मान भारत में फ्रंास को प्रमोट करने में दिए गए योगदान के लिए प्रदान किया गया। 
इस अवसर पर मुम्बई में फ्रांस के काउंसल जनरल यूस पेरिन ने कहा कि “ हम श्री करण आनंद को गोल्ड मैडल देते हुए खुशी महसूस कर रहे है, क्योंकि उन्होने दोनों देशों के बीच पर्यटन सम्बन्धों को मजबूत बनाने में सहयोग दिया हैं। फ्रांस के काउंसल जनरल होने के नाते मैं उन्हें भारत में फ्रांस को प्राइम टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में प्रमोट करने के लिए धन्यवाद देता हूं।‘
भारत के पर्यटकों के लिए फ्रांस हमेशा से एक पसंदीदा टूरिस्ट डेस्टिनेशन रहा है और काॅक्स एंड किंग्स भारतीय पर्यटकों को पसंद आने वाले नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन और आर्कषण खोजने में अग्रणी रहा है। कई  उपलब्धियां हासिल कर चुका यह अग्रणी ट्रेवल समूह लिडो पर भारतीय भोजन उपलब्ध कराने वाला पहला समूह था। इसके अलावा इसने ग्रेविन वैक्स म्यूजियम के साथ एक्सक्लूजिव टाईअप किया, एम्यूजमेंट पार्क पार्क एस्टेरिक्स से पर्यटकों का परिचय कराया, वाइन टूर्स के लिए बोरड्यूक्स को खोला और चार्मोनिक्स माॅंट ब्लाॅंक क्षेत्र को भारतीय बाजार के लिए खोला। 
श्री आनंद ने अटोट फ्रांस के सलाहकार की भूमिका में भारतीय बाजार के बारे में फ्रेंच टूरिज्म इंडस्ट्री को लगातार उचित परामर्श दिया और यह बताया कि भारत में उनके लिए कितनी सम्भावनाएं हंै। 
अटोट फ्रंास के डायरेक्टर शीतल मनशाॅ ने कहा कि “ हमें खुशी है कि श्री आनंद पहले भारतीय है, जिन्हें पर्यटन के क्षेत्र में फ्रेंच रीपब्लिक का यह प्रतिष्ठित गोल्ड मैडल प्राप्त हो रहा है। श्री आनंद लम्बे समय से फ्रांस के गहरे मित्र है और फ्रांस में टूरिज्म को बढावा देने में सक्रिय योगदान दे रहे है। उन्होने अटोट फ्रंास के एडवाइजारी बोर्ड के सदस्य के रूप में फ्रंस को एक पसंदीदा डेस्टिनेशन के रूप में प्रमोट करने में सक्रिय भूमिका निभाई है और हमें उनकी विशेषज्ञता का लगातार लाभ मिला है। काॅक्स एंड किंग्स के साथ जुड कर हमने कई अनूठे प्रमोशनल कार्यक्रम किए है, जिनमें फ्रांस के रोचक अनुभव लोगों को बताए गए हैं। चार्मोनिक्स माॅंट ब्लाॅंक पेरिस का ग्रेविन वैक्स म्यूजियम जैसे नए टूरिटस डेस्टिनेशन जोड कर काॅक्स एंड किंग्स ने फ्रांस में टूरिज्म को मजबूत किया है। वर्ष 2016 में हमारे आपसी सहयोग से फ्रांस को समर्पित पहला गेस्ट्रोनोमिक ब्रोशर बना और इसने फ्रेंच भोजन की विविधता को बिल्कुल सही ढंग से सामने रखा।‘ 
गोल्ड मैडल फाॅर टूरिज्म (मैडले डी आॅर ड्यू टूरिज्मे) उन फ्रेंच या बाहरी लोगों को दिया जाता है, जो अपनी इच्छा या प्रोफेशनल वैल्यूज से फ्रांस में टूरिज्म के विकास और सहायक गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान देते है और द्विपक्षीय सम्बन्धों को मजबूत बनाते हैं।
काॅक्स एंड किंग्स लिमिटेड के बारे में (बीएसई 533144, एनएसई – काॅक्स एंड किंग्स)
काॅक्स एंड किंग्स लिमिटेड (सीएंडके) दुनिया की सबसे पुरानी ट्रेवल कम्पनी और अग्रणी लेजियर औ एजुकेशनल ट्रेवल ग्रुप है। यह चार महाद्वीपों के 22 देशों में अपना काम करता है। यह दुनिया की सबसे अनुभवी ट्रेवल कम्पनियों में से एक है जो 1758 से संचालित है। भारत में इसका मुख्यालय है और पिछले तीन दश में काॅक्स एंड किंग्स  ने स्वयं को डाइवर्सिफाइड मल्टीनेशनल ट्रेवल कांग्लोमरेट के रूप में परिवर्तित कर लिया है जिसका फोकस आधुनिक ग्लोबल कंज्यूमर पर है। 
काॅक्स एंड किंग्स तीन प्रमुख क्षेत्रों लेजियर, एजुकेशन और हाइब्रिड होटल्स में काम कर करती है। 
लेजियर -इंडिया – भारत में काॅक्स एंड किंग्स ब्रांड हर जगह उपलब्ध है। हम यहां इंटीग्रेटेड ट्रेवल एंटरप्राइज के रूप में दुनिया की सबसे तेजी से बढती अर्थव्यवस्था में लोगों को सबसे अच्छे और व्यापक रेंज वाले पर्यटन विकल्प उपलब्ध करा रहे हंै। ूूूण्बवगंदकापदहेण्बवउ
लेजियर-इंटरनेशनल विभिन्न देशों में कार्य करता है और ज्यादातर जगह यह काॅक्स एंड किंग्स ब्रांड के तहत ही काम करता है। इसका फोकस प्रीमियम एंड ट्रेवल पर है। 
एजुकेशन के तहत हम पीजीएल या एनएसटी ब्रांड के रूप में काम करते है। दूसरे लोगों के मुकाबले पीजीएल और एनएसटी यूके में एक्सपरीमेंटल लर्निंग में मार्केट लीडर है। हम इन ब्रांड्स को पूरे विश्व में ले जाना चाहते हैं। हमने हाल में आॅस्ट्रलियाई बाजार में प्रवेश किया है। 
मैनिन्जर इस समय 11 यूरोपियन देशों के 17 होटल्स में 8500 बैड्स के साथ काम कर रहा है। मैनिन्जर के अनूठे हाइब्रिड कांसेप्ट में होटल की सर्विस और आराम का मिश्रण है और यह होस्टल से अलग है। शानदार लोकेशन्स, उच्च श्रेणी की सुविधाएं, फ्लेक्सिबल रूम स्ट्रक्चर और उचित कीमत इसकी पहचान है। 
काॅक्स एंड किंग्स वल्र्ड टूरिज्म और ट्रेवल काउंसिल (डब्लूटीटीसी ) के संस्थापक सदस्यों में से एक है और पूरी दुनिया में इस क्षेत्र की सभी प्रतिष्ठित एसोसिएशन्स से जुडा है। पिछले वर्षो में कम्पनी ने कई ऐसे पुरस्कार प्राप्त किए है जो इसकी उम्दा सर्विस का प्रमाण है। 
वर्ष 2016 में इसने बेस्ट डोमेस्टिक टूर आॅपरेटर और बेस्ट एक्सपरीमेंटल  ट्रेवल कम्पनी के लिए हाॅस्पिटलेटी इंडिया ट्रेवल अवार्ड हासिल किया। काॅक्स एंड किंग्स ट्रेड फेयर्स को लगातार चैथी बार वर्ष 2016 में चैम्पियंस आॅफ चीनाप्लस माना गया। वर्ष 2017 में भी इसी परम्परा को आगे बढाते हुए काॅक्स एंड किंग्स  ने बेस्ट आउंटबाउंड टूर आॅपरेटर के लिए प्रतिष्ठित एसएटीटीई अवार्ड और ट्रेवल एंड लाइफस्टाइल लीडरशिप अवार्ड हासिल किया। काॅक्स एंड किंग्स कई वर्षों से वल्र्ड ट्रेवल अवार्ड्स में भी पुरस्कार जीतता रहा है। इसे लगातार तीसरी बार एशिया के लीडिंग लक्जरी टूर आॅपरेटर का खिताब दिया गया। चैथी बार भारत के लीडिंग टूर आॅपरेटर का खिलाब दिया गया और लगातार पांचवी बार भारत की लीडिंग ट्रेवल एजेंसी का खिताब दिया गया। काॅक्स एंड किंग्स  को मार्केटिग मीडिया इन सोशल मीडिया एसएम कैटेगरी में प्रतिष्ठित पाटा गोल्ड अवार्ड 2017 दिया गया। 
——————————————————————————————————————
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular