Tuesday, April 7, 2026
spot_img
HomeHealthच्युइंगगम चबाने के यह है फायदे

च्युइंगगम चबाने के यह है फायदे

join us-9918956492—————
आजकल युवाओं में च्युइंगम चबाना फैशन हो गया है। सवाल भी उठते हैं कि क्या च्युइंगम चबाना दांतों और मुंह के लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक? यहां हम आपको इसका जवाब बताएंगे।

दुनियाभर के डेंटिस्ट और हाईजिनिस्ट की मानें तो च्युइंगम चबाना दांतों और मुंह के लिए फायदेमंद है। इससे दांत मजबूत होते हैं और कैविटी नहीं होती। साथ ही सांसों की बदबू से छुटकारा मिलता है। ठंड में च्युइंगम चबाएंगे तो कफ और बलगम की समस्या नहीं होगी।

च्युइंगम चबाने से मुंह की लार बढ़ती है। इसलिए खाना खाने के बाद च्युइंगम चबाने से कैविटी नहीं होती है। सलाह दी जाती है कि खाना खाने के 20 मिनट बाद तक शुगर फ्री च्युइंगम चबाना चाहिए।

च्युइंगम चबाने से मस्तिष्क का वह हिस्सा सक्रिय होता है जो याद्दाश्त में अइम भूमिका अदा करता है। इस हिस्से को हिप्पोकैम्पस कहा जाता है। ऐसा करने से मस्तिष्क में रक्त प्रवाह बढ़ाता है और उसे अधिक ऑक्सीजन मिलती है।

अगर आप वजन कम करने चाहते हैं तो च्युइंगम चबाना भी एक आसान तरीका हो सकता है। जब आपका मन कोई चटपटा या मीठा खाने का करे तो च्युइंगम चबा चबा लें क्योंकि च्युइंग गम में बहुत कम कैलोरी होती हैं। इससे पाचन क्रिया भी सुधरती है।

शुगर से हो सकता है नुकसान

कहीं-कहीं च्युइंगम को स्वादिष्ट बनाने के लिए उसमें शुगर की मात्रा बढ़ा दी जाती है। ऐसी च्युइंगम फायदा पहुंचाने के लिए बजाए नुकसानदायक हो जाती हैं। यदि शुगर के मरीज हैं तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

https://www.youtube.com/watch?v=ij2i2REOvGo&t=27s


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular