Monday, May 6, 2024
spot_img
HomeMarqueeडॉक्टरों की कमी से अस्पताल में लगती है मरीजों की लम्बी कतार 

डॉक्टरों की कमी से अस्पताल में लगती है मरीजों की लम्बी कतार 

join us-9918956492—————-
डॉक्टरों की कमी से अस्पताल में लगती है मरीजों की लम्बी कतार

दूर दरार से आये मरीजों को घंटो लाइनों में जूझना पड़ता है जिसकी वजह है डॉक्टरों की कमी।  हर रोग निवारण के लिए सिविल अस्पताल में दो दो डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है लेकिन पिछले कई  महीनो से न आ रहे  डॉक्टर की वजह से मरीजों को हर रोज  परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
लखनऊ की सिविल अस्पताल में चर्म एवं गुप्त रोग के इलाज के लिए दो डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है जिसमे एक डॉक्टर ए.के.गुप्ता और दूसरे डॉक्टर अमरजीत सिंह वर्मा है लेकिन किसी कारण वश अमरजीत सिंह वर्मा पिछले कई महीनो से नहीं आ रहे है जिसकी वजह से डॉक्टर ए.के.गुप्ता के साथ ही मरीजों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अस्पताल के चर्म एवं गुप्त रोग विशेषज्ञ के ओ.बी.डी.के सामने हर रोज लम्बी लाइनों की कतार लगी रहती है जिसमे महिलाओ के लिए अलग व पुरषो के लिए अलग लाइन लगाई जाती है कभी कभार ऐसा भी होता है मरीजों को बगैर इलाज के ही वापस जाना पड़ता है इसकी वजह है डॉक्टरों की कमी और समय की पाबन्दी। यह किसी एक दिन की बात नहीं है
 सिविल अस्पताल के प्रशासन की बड़ी लापरवही की वजह से हर रोज सैकड़ो मरीज सुबह से लाइन में लगने के बावजूद भी बैगर इलाज करवाए ही वापस चले जाते है।
चर्म रोग विषेशज्ञ डॉ ए.के.गुप्ता बताते है की यह किसी एक दिन की बात नहीं है मरीजों के साथ मुझे भी भारी  परेशानियों का सामना करना पड़ता है न तो मै मरीजों को सही से देखे पाता हूँ न उनकी समस्याओ को सुन पाता हूँ क्योकि हर रोज मरीज दो डॉक्टरों को समझ कर लाइनों में लगते है। अंततः यह होता है की मरीजों को बिना इलाज के वापस जाना पड़ता है।
सिविल अस्पताल के अधीक्षक आसुतोष दुबे बताते है की चर्म रोग इलाज के लिए दो डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है लेकिन पिछले कई दिनों से स्वस्थ्य में खराबी होने की वजह से डॉ अमरजीत वर्मा नहीं आ रहे है जिसकी वजह से ओ.पी.डी. के सामने मरीजों की लम्बी कतार लगी होती है।
सतीश संगम की रिपोर्ट———————–
—————————————————————————————————————-
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular