चैतन्य वेलफेयर फाउंडेशन ने किया जल पक्षी तथा प्रकृति संरक्षण जागरूकता अभियान ,आईएएस डॉ राजशेखर हुए शामिल
लखनऊ .चैतन्य वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में सेव वाटर सेव बर्ड्स सेव नेचर नामक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन लोहिया पार्क गोमती नगर में शनिवार की सुबह किया गया

“ट्रिपल पी”
मॉडल से बच सकता है पर्यावरण: श्री राजशेखर जी आईएएस अधिकारी
.

श्री राजशेखर जी एक ऐसे आईएएस अधिकारी है जिनका सामाजिक मुद्दों से दिली सरोकार होता है। पर्यावरण के लिए काम करने वाली संस्थाओं के लिए काम करने वाली संस्थाओं के उत्साह को बढ़ाने के लिए हौसलाअफजाई करते रहते है। चैतन्य वेलफेयर फाउंडेशन के कार्यक्रम ‘ जल, पक्षी और प्रकृति संरक्षण जागरूकता अभियान ” के तहत लोहिया पार्क लखनऊ में श्री राजशेखर जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और कहा कि ” पानी, पक्षी और प्राणी यह “ट्रिपल पी” जीवन के लिए बहुत जरूरी है।

इस अवसर पर चैतन्य वेलफेयर फाउंडेशन की प्रेसीडेंट ओम कुमारी सिंह ने चिड़ियों के लिए दाना, पानी और पॉट पेड़ो पर लटकाया . इस अवसर पर दिल्ली प्रेस के वरिष्ठ संवादाता श्री शैलेन्द्र सिंह जी,एआरटीओ रितु सिंह जी, महिला कॉंग्रेस की नेता अंजुम जी सहित मानस पांडेय, मानवेन्द्र यादव, ब्रजेन्द्र बहादुर मौर्य, दीपक महाजन, वर्षा वर्मा, मानसी जस्सी, शालिनी श्रीवास्तव, सीमा कौशिक, रीता सिंह ,श्वेता सिंह, मंजू श्रीवास्तव, अरुण प्रताप सिंह, अमित सक्सेना, संजय जैन, शैलेन्द्र मिश्रा, चन्द्र भूषण तिवारी, कृष्णानंद राय मुकेश चंद्र श्रीवास्तव सहित शहर के बहुत सारे लोग शामिल हुए…।

सभी ने पर्यावरण जल सरंक्षण पर अपने विचार रखे और भविष्य के लिए इनको बचाने की जरूरत पर बल दिया.. बच्चों में रूबल जैन अतिथि जायसवाल तथा स्वरा त्रिपाठी ने जल पक्षी तथा प्रकृति संरक्षण के ऊपर सुंदर मनमोहक कार्यक्रम पेश किया एवं कविता भी सुनाई
इन बच्चों को डॉक्टर राजशेखर ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया.
संस्था द्वारा मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया

——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे .





