चतुर्थ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में गृह मंत्री राजनाथ हुये शामिल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राजभवन में चतुर्थ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया । इस दिवस के अवसर पर मुख्यातिथियों के रूप में राज्यपाल राम नाईक ,केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह,प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ,उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा , प्रदेश मंत्री धर्म सिंह सैनी,लखनऊ मेयर सयुक्ता भाटिया मौजूद रही । साथ प्रदेश के अन्य मंत्रिगड़, डीजीपी ओपी सिंह के अलावा अन्य विधायक योगा दिवस में भाग लिए ।

दिवस मेँ मौजूद सीएम योगी ने योग की महत्वता को बताते हुये कहा कि जीवन में योग अपनाने से आमजन बीमारी पर खर्च होने वाले धन को बचा सकते हैं और स्वस्थ जीवन पा सकते हैं।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जीवन में संतुलन साधना ही योग है। लखनऊ के राजभवन के अलावा शहर के 10 पार्कों में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

वही मौजूद राज्यपाल राम नाईक ने भी योग कि महत्वता को बताते हुये जीवन मेँ मानसिक व शारीरिक तनाव को योग करने से मुक्ति के बारे मेँ बताया ।

आप को बताते चाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन साल का सबसे लंबा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घ जीवन प्रदान करता है। पहली बार यह दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था। जिसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 27 सितम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण से की थी।
सतीश संगम की रिपोर्ट
————————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबर





